केजरीवाल, आप महिला विरोधी, भ्रष्टाचार के खिलाफ बोलने पर नौकरशाहों को किया जा रहा प्रताडि़त: तिवारी

punjabkesari.in Sunday, Aug 05, 2018 - 09:30 PM (IST)

नई दिल्लीः दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने आज आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल और उनकी पार्टी आप की ‘‘महिला विरोधी मानसिकता’’ है तथा दिल्ली सरकार में भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद के खिलाफ बोलने पर नौकरशाहों को प्रताडि़त किया जा रहा है।

तिवारी ने दावा किया कि परिवहन आयुक्त एवं आईएएस अधिकारी वर्षा जोशी को बसों की खरीद के लिए 2,500 करोड़ रुपये के सौदे में पारर्दिशता की मांग करने पर प्रताडि़त किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चार अगस्त को जिस समय केजरीवाल यह कहने की कोशिश कर रहे थे कि भाजपा शासन में महिलाएं असुरक्षित हैं, ठीक उसी समय उनके मंत्री कैलाश गहलोत परिवहन विभाग में भ्रष्टाचार के खिलाफ बोलने पर वर्षा जोशी को अपमानित कर रहे थे।

तिवारी ने कहा कि इसी तरह दिल्ली सरकार के शुरुआती दिनों में भ्रष्टाचार और भाई भतीजावाद के खिलाफ बोलने पर आई ए एस अधिकारी शकुंतला गामलिन को प्रताडि़त किया गया था। उन्होंने कहा कि आप सरकार द्वारा जोशी और गामलिन को प्रताडि़त किया जाना उसकी महिला विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। ऐसी सरकार से क्या उम्मीद की जा सकती है जो देश की एकमात्र ऐसी राज्य सरकार हो जहां कोई महिला मंत्री नहीं है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News