निर्भया के दरिंदों की फांसी टलने पर बोले केजरीवाल: कानून में बदलाव की जरूरत

punjabkesari.in Friday, Jan 31, 2020 - 07:40 PM (IST)

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि यह दुखद है कि 2012 के निर्भया मामले के दोषी कानूनी दांव पेंच का इस्तेमाल कर मौत की सज़ा से बच रहे हैं। केजरीवाल ने कहा कि बलात्कार के मामलों में छह महीने में फांसी सुनिश्चित करने के लिए कानून में तत्काल बदलाव करने की ज़रूरत है। दिल्ली की अदालत ने अगले आदेश तक सामूहिक बलात्कार और हत्या के चार दोषियों के मृत्यु वारंट को टाल दिया है। 

 

PunjabKesari

केजरीवाल ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट किया,“ मुझे दुख है कि निर्भया के अपराधी कानून के दांव पेंच से फांसी को टाल रहे है। उनको फांसी तुरंत होनी चाहिए। हमें हमारे कानून में संशोधन करने की सख्त जरूरत है ताकि बलात्कार के मामलों में फांसी छह महीने के अंदर हो।” 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

shukdev

Recommended News

Related News