केजरीवाल ने मंत्रियों के विभागों में किया बड़ा फेरबदल, आतिशी को मिला एक और अहम मंत्रालय
punjabkesari.in Thursday, Jun 01, 2023 - 08:04 PM (IST)

नेशनल डेस्कः दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को अपने मंत्रियों के विभागों में फेरदबल किया है। हाल ही में कैबिनेट में शामिल हुईं आतिशी को बिजली, शिक्षा, महिला, पीडब्ल्यूडी मंत्रालय के अलावा अब केजरीवाल ने एक और अहम मंत्रालय की जिम्मेदारी दी है। आतिशी अब जनसंपर्क मंत्रालय का कामकाज भी देखेंगी। इससे पहले यह विभाग परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत देख रहे थे।
बता दें कि जेल जाने के बाद उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। सिसोदिया के साथ-साथ सत्येंद्र जैन ने भी मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। दिल्ली सरकार में दो मंत्री पद खाली होने के बाद सौरभ भारद्वाज और आतिशी को कैबिनेट में शामिल किया गया था।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Vighnaraja Sankashti Chaturthi: आज इन आसान उपायों से करें गणेश जी को प्रसन्न, विघ्न-बाधाएं होंगी दूर

देवरिया में 6 लोगों की हत्या पर सपा ने उठाए सवाल, कहा- सरकार की विफलता से हुई हत्या

पटना विश्वविद्यालय के ऐतिहासिक ‘व्हीलर सीनेट हाउस' का नाम बदला, अब ये होगा नया नाम

देवरिया में जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, एक ही परिवार के 6 लोगों की बेरहमी से गोली मारकर हत्या