राजनीतिक पार्टियों के लिए चुनौती है कश्मीरी पंडितों की घाटी वापसी : कांग्रेस

punjabkesari.in Monday, Dec 24, 2018 - 05:16 PM (IST)

 जम्मू: कश्मीरी पंडितों के घाटी वापसी के चिर लंबित मुद्दे को कांग्रेस ने एक बार फिर हवा दी है। पार्टी ने कहा कि सभी राजनीतिक पार्टियों के लिए यह काम एक चुनौती है। प्रदेश कांग्रेस समिति के प्रधान गुलाम अहमद मीर ने कहा कि पंडितों की सम्मानपूर्वक घाटी वापसी होनी चाहिये पर इसके लिए माहौल सुरक्षित होना चाहिये। उन्हें ऐसा वातावरण मिलना चाहिये जिससे वे खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें।


पार्टी की माइग्रेंट सेल की एक सभा को संबोधित करते हुये उन्होंने कहा कि पंडितों को लगना चाहिये कि कश्मीर में उनके जान माल की रक्षा ही नहीं हो रह है बल्कि उनके धार्मिक अधिकार भी सुरक्षित हैं। ऐसे माहौल में वापसी होनी चाहियेे। उन्होंने कश्मीर की मिली-जुली संस्कृति के लिए पंडितों का घर वापस जाना आवश्यक है। उन्होंने उम्मीद जताई की कांग्रेस को मजबूत करने में कश्मीरी पंडित अहम भूमिका निभाएंगे।
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News