कर्नाटक: बाढ़ प्रभावित इलाकों में पुनर्वास कार्य तेज- येदियुरप्पा

punjabkesari.in Tuesday, Sep 10, 2019 - 05:33 PM (IST)

बेलागावी: कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में पुनर्वास कार्यों की गति तेज करने का जिला उपायुक्तों को निर्देश देते हुए कहा कि जिन लोगों ने अपने घर खोए हैं उन्हें एक लाख रुपए जारी किए जाएं ताकि वे अपने लिए नया घर बना सकें। येदियुरप्पा ने मंगलवार को कहा कि बाढ़ के कारण विस्थापित लोगों के लिए अस्थाई शेड का निर्माण कराया जा रहा है। प्रत्येक शेड के निर्माण पर 50 हजार रुपए का खर्च किया जा रहा है। 

येदियुरप्पा ने खुद बाढ़ प्रभावित इलाकों को दौरा कर पीड़ितों का हाल जानने और पुनर्वास कार्यों का व्यक्तिगत तौर पर जायजा लेने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा,‘ मैंने सभी संबद्ध जिला उपायुक्तों को बाढ़ पीड़ितों को अपना क्षतिग्रस्त मकानों को दुरुस्त कराने या नया मकान बनाने के लिए एक लाख रुपए जारी करने के निर्देश दिए हैं।' किसानों की दुर्दशा की चर्चा करते हुए येदियुरप्पा ने कहा कि हमने बाढ़ में अपना सब कुछ गंवा चुके किसानों के लिए आकर्षक राहत पैकेज की अलग से घोषणा की है। 

एक प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने बताया कि कुल 1.12 लाख लोगों के बाढ़ से प्रभावित होने के बाद राज्य सरकार ने प्रत्येक परिवार की सहायता के लिए एक-एक लाख रुपए पहले ही जारी कर दिए हैं। उन्होंने बाढ़ के दौरान मारे गए एक पुलिसकर्मी को भी सहायता राशि देने की घोषणा की है। येदियुरप्पा बेलगावी के दौरे के दौरान चिखंपीहोली और हम्पीहोल्व्त्गी में पुनर्वास स्थलों तथा सुरेबन के राहत शिविरों का भी जायजा लेंगे। सुरेबन राहत शिविर में पांच वर्षीय बालक की मौत हो गई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

shukdev

Recommended News

Related News