Karnataka Road Accident: बेकाबू ट्रक ने कार को 100 मीटर तक घसीटा, 4 की मौत, हाईवे पर मची चीख-पुकार
punjabkesari.in Sunday, Apr 19, 2026 - 03:36 PM (IST)
Karnataka NH-50 Accident : कर्नाटक में विजयनगर जिले के होसपेट तालुक के दानापुर के निकट रविवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग-50 पर एक बस लहसुन से लदे ट्रक एक कार और कई दोपहिया वाहनों की टक्कर में कम से कम चार लोगों के मारे जाने की आशंका है और कुछ अन्य लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस सूत्रों के अनुसार दुर्घटना की शुरुआत मामूली टक्कर से हुई लेकिन तेज रफ्तार लॉरी के एक मोटरसाइकिल को टक्कर मारने और फिर एक बस और एक कार से टकराने के बाद स्थिति गंभीर हो गई। पुलिस ने बताया कि टक्कर के बाद लॉरी कार पर गिर गई और उसे लगभग 100 मीटर तक घसीटती चली गई।
यह भी पढ़ें: अजमेर में बड़ा हादसा: 150 फीट गहरी खाई में गिरी बस, चीख-पुकार से गूंज उठी घाटी
प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि चालक चित्रदुर्ग की ओर लहसुन ले जा रहा था और तेज गति से गाड़ी चला रहा था जिसके कारण उसने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और कई वाहनों की आपस में टक्कर हो गई।
यह भी पढ़ें: YouTube बदल रहा है वीडियो शेयरिंग का अंदाज, अब टाइम सेट करने की टेंशन खत्म! आ रहा है ये खास बटन
पुलिस सूत्रों ने बताया, ''ट्रक के पलटने से कार में सवार चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो जाने की आशंका है।'' उन्होंने बताया कि कुछ लोग घायल हुए हैं जिनमें से कुछ की चोटें गंभीर हैं। उन्होंने बताया कि घायलों को इलाज के लिए होसपेट और कोप्पल के सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग-50 पर वाहनों की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हुई है।
