उप चुनाव के बाद महाराष्ट्र जैसी स्थिति हो सकती है कर्नाटक में : देवेगौड़ा

punjabkesari.in Wednesday, Nov 27, 2019 - 05:44 PM (IST)

मैसुरू:पूर्व प्रधानमंत्री एवं जनता दल (सेक्युलर) के सुप्रीमो एच डी देवेगौड़ा ने कहा है कि कर्नाटक में होने वाले उपचुनाव के परिणामों से राज्य में राजनीतिक घटनाक्रम बदल सकता है। देवेगौड़ा ने बुधवार को कहा, ‘ उप चुनाव के बाद कुछ भी हो सकता है और महाराष्ट्र की राजनीति का असर यहां भी पड़ सकता है। हालांकि सब कुछ कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर निर्भर करेगा।' उन्होंने राज्य सरकार में पूर्व मंत्री एवं अयोग्य ठहराए गए विधायक ए एच विश्वनाथ पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह एक वरिष्ठ राजनेता हैं, लेकिन दोहरे मापदंड अपनाते हैं। 

पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि विश्वनाथ वोट पाने के लिए विपक्ष के नेता सिद्धारमैया की प्रशंसा कर रहे हैं। लोग समझदार हैं कि उन्हें अपना वोट किसे देना है। महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कांग्रेस-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शिव सेना के बीच मौजूदा गठबंधन से उन्हें उन परिस्थितियों की याद आती है जब 1970 के दशक में आपातकाल के बाद इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस को हराने के लिए सभी समाजवादियों ने जनसंघ से हाथ मिला लिया था। श्री देवेगौड़ा ने कांग्रेस के हिन्दुत्ववादी पार्टी शिव सेना के साथ कांग्रेस के गठबंधन किए जाने पर हैरानी भी जताई। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

shukdev

Recommended News

Related News