एक झटके में उजड़ गया परिवार, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, माता-पिता और 6 साल के बेटे की मौ/त

punjabkesari.in Wednesday, Oct 07, 2026 - 12:51 PM (IST)

हैदराबादः तेलंगाना के रंगा रेड्डी जिले में मंगलवार देर रात चेवेल्ला-शंकरपल्ली मुख्य सड़क पर गोल्लापल्ली स्टेज के पास एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई और उनकी बेटी घायल हो गई।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान मोइनाबाद मंडल के मेडीपल्ली गांव के रहने वाले कुम्मरी मधुसूदन (35), पत्नी सावित्री (30) और पुत्र धनुष (छह) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि चनवेली गांव में एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद परिवार घर लौट रहा था, तभी यह हादसा हुआ।

उन्होंने बताया कि मधुसूदन, सावित्री और धनुष की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि उनकी चार साल की बेटी अक्षया घायल हो गई और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच चल रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sahil Kumar

Related News