कर्नाटक: गोवा से हैदराबाद जा रही बस में लगी भीषण आग , 7 यात्रियों के जिंदा जलकर मरने की आशंका

punjabkesari.in Friday, Jun 03, 2022 - 12:02 PM (IST)

नेशनल डेस्क: कलबुर्गी जिले के कमलापुरा कस्बे के पास शुक्रवार को तड़के सड़क दुर्घटना के बाद एक निजी बस में आग लग जाने के कारण उसमें सवार सात लोगों के झुलसकर मरने की आशंका है। पुलिस ने यह जानकारी दी। बस और टेंपो ट्रैक्स के बीच हुई टक्कर के बाद बस में आग लग गई थी।

 

बस में 29 यात्री थे जो गोवा से हैदराबाद जा रहे थे। 22 यात्री बच निकलने में सफल रहे। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आग से बस पूरी तरह जल गई। घायलों को कलबुर्गी के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है। सूत्रों ने बताया कि हादसे में टेंपो ट्रैक्स का चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Related News