कारगिल दिवस: ये है कारगिल में शहीद होने वाला सबसे कम उम्र का जवान

punjabkesari.in Thursday, Jul 26, 2018 - 02:34 PM (IST)

नई दिल्ली: सन् 1999 16 जुलाई... ये वो तारीक है जिसे देश का कोई भी व्यक्ति चाह कर भी नहीं भूला सकता। इस दिन हमारे वीर जवानों ने पाकिस्तान को धूल चटाकर तिरंगा लहराया था। कश्मीर के कारगिल में पाक समर्थित घुसपैठियों और पाकिस्तानी सेना घुसपैठ करने में कामयाब हो गई थी। जब भारतीय सेना को इसकी जानकारी हुई तो सेना ने ‘ऑपरेशन विजय’ का प्लान तैयार कर घुसपैठियों को खदेड़े को आतूर हो गए। साल 1999 के मई महीने में शुरू हुआ युद्ध दो महीने तक चला। इस दौरान देश के कई सिपहियों ने अपनी जान की बलि दी।

PunjabKesari

आज कारगिल विजय दिवस के मौके पर हम आपको एक ऐसे वीर सिपाही के बारे में बताने जा रहे है जो इस  युद्ध में सबसे कम उम्र में शहीद होने वाला जवान कहलाया था। 1999 में ऑपरेशन विजय के तहत करीब 18000 फीट की ऊचांई पर कारगिल में पाकिस्तान के साथ लड़ाई लड़ी गई थी। इस जंग में  527 जवान शहीद हुए थे। इन्हीं में से एक थे मनजीत सिंह जो कारगिल में शहीद होने वाले सबसे कम उम्र के जवान थे। 

PunjabKesari

मनजीत फरीदाबाद के बराड़ा गांव के रहने वाले थे। शहीद मनजीत सिंह के पिता गुरचरण सिंह एक किसान थे। मनजीत सिंह हरजीत सिंह और दलजीत सिंह तीनों भाईयों में से मनजीत की इच्छा सेना में भर्ती होकर देश सेवा करने की थी। गुरचरण सिंह ने उन्हें 1998 में रैजीमैंट अल्फआ कम्पनी में भर्ती करवा दिया था। 


PunjabKesari

सेना में भर्ती होने के करीब डेढ़ साल बाद ही कारगिल युद्ध  हो गया। मनजीत सिंह की ड्यूटी कारगिल में लगा दी गई।7 जून 1999 में टाईगर हिल में दुश्मनों का डटकर सामना करते हुए मनजीत सिंह शहीद हो गए। उनकी मां का कहना है कि मनजीत सिंह को बड़े चाव से सेना में भर्ती करवाया गया था।लेकिन वो हमें इतना जल्दी छोड़कर चला जाएगा इस बात का हमें अंदाजा भी नहीं था। शहीद मनजीत सिंह महज 17 वर्ष की आयु में सेना में भर्ती हो गए थे और महज 18 वर्ष की आयु में ही वो शहीद हो गए। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil dev

Recommended News

Related News