करवा चौथ पर सामने आया सपना चौधरी का नया अवतार,  9 करोड़ लोगों ने देखा वीडियो

punjabkesari.in Saturday, Oct 27, 2018 - 11:38 AM (IST)

नई दिल्ली: करवा चौथ के मौके पर हरियाणा की मशहूर डांसर और 'बिग बॉस 11' की कंटेस्टेंट रहीं सपना चौधरी के नए गाने ने धूम मचा दी है। इस गाने को अब तक 9 करोड़ लोग देख चुके हैं। यह एक हरियाणवी गीत है, जिसके बोल हैं - ‘मेरा चांद...।’ गाने में सपना दुल्हन के रूप में दिख रही हैं। उनके साथ नवीन नारू नजर आ रहे हैं। गाने को राज मवार ने गाया है। 
 



हरियाणवी फिल्म हो या पंबाजी, भोजपुरी फिल्म हो या बॉलीवुड, सपना चौधरी हर जगह अपना सिक्का जमा चुकी हैं। हरियाणा में डांस परफॉर्मेंस ने उन्हें लोकप्रियता दिलाई। रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ में आने के बाद देश भर में वह मशहूर हो गईं। उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में आइटम सॉन्ग किए। अब वह देश भर में स्टेज परफॉर्मेंंस देती हैं।

PunjabKesari

आपको बता दें कि सपना की लोकप्रियता अब सिर्फ हरियाणा तक ही सीमित नहीं है। अब वह यूपी, बिहार, झारखंड और बॉलीवुड में भी काफी पॉपुलर हो गई हैं। हाल ही में सपना ने बतौर हीरोइन अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म साइन की हैं। इस फिल्म का नाम 'दोस्‍ती के साइड इफेक्‍ट' है। 





 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil dev

Recommended News

Related News