मां-बाप को बिना बताए फेमस टीवी एक्ट्रेस ने कराई प्लास्टिक सर्जरी, कुछ ही घंटों बाद हुई मौत

punjabkesari.in Tuesday, May 17, 2022 - 03:41 PM (IST)

बेंगलुरुः  बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में प्लास्टिक सर्जरी कराने के बाद टीवी अभिनेत्री चेतना राज की मौत का मामला सामने आया है। बता दें कि कन्नड़ सीरीयिल की जानीमानी एक्ट्रेस चेतना राज 21 साल की थी। बताया जा रहा है कि चेतना को 16 मई को 'फैट फ्री' सर्जरी के लिए  बेंगलुरू के अस्पताल में एडमिट करवाया गया था जिसके बाद चेतना को कुछ परेशान होने लगी और कुछ घंटों बाद उनका निधन हो गया।

जानकारी के अनुसार, सर्जरी के बाद चेतना के फेफड़ों में पानी भरने लगा था। रिपोर्ट के मुताबिक, अभिनेत्री अपने परिवार के सदस्यों को बताए बिना अस्पताल में भर्ती हो गई थी। 

वहीं एक्ट्रेस चेतना राज के पिता का कहना है कि वह उन्हें बताए बिना सर्जरी के लिए गई थीं। चेतना के माता-पिता का दावा है कि डॉक्टर की लापरवाही के कारण उनकी बेटी की मौत हुई है। उनके माता-पिता ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज कराया है।

चेतना का शव फिलहाल अस्पताल में है और बाद में पोस्टमॉर्टम के लिए रमैया अस्पताल ले जाया जाएगा। बता दें कि  चेतना ने गीता और Doresani  के फेमस सीरियल्स में काम किया था।

वहीं, चेतना की निधन की खबर पर कन्नड़ एक्ट्रेस यमुना श्रीनिधी ने कहाकि एक्ट्रेस की मौत की खबर से शॉक्ड हैं।  एक्ट्रेस ने कहा कि इतनी यंग लड़की मौत की खबर सुनना बेहद दुखद है। ये सच में बहुत शॉकिंग खबर है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Recommended News

Related News