कलयुगी मां ने अपने ही कलेजे के टुकड़े  को उतारा मौत के घाट, प्रेमी संग मिलकर की बच्चों की हत्या

punjabkesari.in Saturday, Feb 24, 2024 - 02:25 PM (IST)

नेशनल डेस्क: मां को धरती पर भगवान का दर्जा प्राप्त है, लेकिन ये कलयुगी मां अपने ही बच्चों के लिए दैत्य बन गई। हरियाणा की इस मां ने अपने ही बच्चों की हत्या कर दी। इसके बाद शव को यूरी के बागपत में गन्ने के खेतों में फेंक कर भाग गई। आरोपी मां ने इस हत्याकांड को अपने आरोपी के साथ मिलकर अंजाम दिया। एक बच्चे की उम्र 10 साल और दूसरे की 7 साल है। पुलिस ने शव बरामद कर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बताया जा रहा है कि यह महिला अपने दो बच्चों के साथ सोनीपत रहती थी। उसका अपने पति के साथ तलाक हो चुका है। वह अपने प्रेमी से शादी करना चाहती थी, जिसके लिए उसने अपने बच्चों को रास्ते हटाने की सोची। महिला ने दोनों की हरियाणा में हत्या करने के बाद शव बागपत के गन्ने के खेतों में डाल दिया। इस महिला ने अपने पति को फंसाने के मकसद से इस वारदात को अंजाम दिया था। बच्चों की गुमशुदगी के बाद उसने अपने पति हत्या का आरोप लगाया था।

बच्चों की मौत के बाद से ही पिता राहुल सदमे में है। उसे यकीन नही हो रहा कि उसकी पत्नी ने बच्चों को बेरहमी से मार दिया है। पुलिस ने बताया कि महिला ने पति पर हत्या करने का आरोप लगाकर पुलिस में FIR दर्ज कराई थी। पुलिस ने रूबी और उसके प्रेमी को हिरासत में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।  

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News