धर्म संसद में महात्मा गांधी पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले कालीचरण खजुराहो से गिरफ्तार

punjabkesari.in Thursday, Dec 30, 2021 - 10:21 AM (IST)

नेशनल डेस्क: महात्मा गांधी पर विवादित टिप्पणी करने वाले संत कालीचरण को  रायपुर पुलिस ने खजुराहो से गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि इससे पहले उनके खिलाफ शिकायत दी गई थी। आरोपी कालीचरण को अब रायपुर लाने की कार्यवाही की जा रही है।
 

कालीचरण महाराज के खिलाफ इन धाराओं के तहत दर्ज है केस
 महात्मा गांधी पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले कालीचरण महाराज के खिलाफ रायपुर समेत देश के कई हिस्सों में केस दर्ज किया गया था। कालीचरण महाराज के खिलाफ रायपुर में धारा 505 (2) और धारा 294 के तहत केस दर्ज किया गया था। रायपुर के पूर्व महापौर और मौजूदा सभापति प्रमोद दुबे ने उनके ऊपर FIR दर्ज करवाई थी।  
 

धर्म संसद में कालीचरण महाराज ने दिया था महात्मा गांधी को लेकर यह विवादित बयान
गौरतलब है कि रायपुर में हुई धर्म संसद में कालीचरण महाराज ने महात्मा गांधी को लेकर काफी अपशब्द बोले थे जिसमें उन्होंने कहा था कि इस्लाम का लक्ष्य राजनीति के माध्यम से राष्ट्र पर कब्जा करना है। हमारी आंखों के सामने उन्होंने 1947 में कब्जा कर लिया था। उन्होंने पहले ईरान, इराक और अफगानिस्तान पर कब्जा कर लिया था।  उन्होंने राजनीति के माध्यम से बांग्लादेश और पाकिस्तान पर कब्जा कर लिया था। मैं नाथूराम गोडसे को नमन करता हूं कि उन्होंने उस .... को मार डाला।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Recommended News

Related News