जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ होंगे सुप्रीम कोर्ट के अगले सीजेआई, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लगाई मुहर
punjabkesari.in Monday, Oct 17, 2022 - 09:46 PM (IST)

नेशनल डेस्कः जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ देश की सबसे बड़ी अदालत सुप्रीम कोर्ट के अगले चीफ जस्टिस की शपथ लेंगे। वह मौजूदा सीजेआई जस्टिस यूयू ललित की जगह लेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जस्टिस चंद्रचूड़ के नाम पर मुहर लगा दी है। जस्टिस चंद्रचूड़ 9 नवंबर को सीजेआई की शपथ लेंगे। केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिरिजू ने ट्वीट कर यह जानकारी दी।
In exercise of the power conferred by the Constitution of India, President appoints Dr. Justice DY Chandrachud, Judge, Supreme Court as the Chief Justice of India with effect from 9th November 2022, tweets Union Law Minister Kiren Rijiju
— ANI (@ANI) October 17, 2022
(File photo of Dr Justice DY Chandrachud) pic.twitter.com/fYNnzcK0X0
भारत के वर्तमान मुख्य न्यायाधीश यू. यू. ललित ने 11 अक्टूबर को न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ को अपना उत्तराधिकारी बनाने की सिफारिश केंद्र सरकार से की थी। न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ भारत के 50वें मुख्य न्यायाधीश होंगे। अगले महीने नौ तारीख को शपथ लेंगे और 10 नवंबर 2024 को सेवानिवृत्त होंगे। शीर्ष अदालत की परंपरा के अनुसार सामान्य परिस्थितियों में वरिष्ठतम न्यायाधीश को मुख्य न्यायाधीश बनाने की परंपरा रही है।
इस क्रम में न्यायमूर्ति ललित के बाद में न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ आते हैं। न्यायमूर्ति ललित ने 27 अगस्त 2022 को भारत के 49वें मुख्य न्यायाधीश के तौर पर शपथ ली थी। वह 74 दिनों के अपने संक्षिप्त कार्यकाल के बाद आठ नवंबर 2022 को सेवानिवृत्त होने वाले हैं। न्यायमूर्ति ललित को अपने उत्तराधिकारी के नाम की सिफारिश के संबंध में राय देने के लिए केंद्र सरकार के विधि एवं न्याय मंत्रालय ने गत सात अक्टूबर को एक पत्र भेजा था।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Noida News: नोएडा के गोल्फ कोर्स मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन के आगे कूदा छात्र, मौत...जांच में जुटी पुलिस

Recommended News

Hardoi News: पूर्व प्रधान को ईंटों से पीट-पीटकर बेरहमी से उतारा मौत के घाट, जमीन पर पड़ा मिला खून से लथपथ शव

Masik Durgashtami: मासिक दुर्गा अष्टमी पर महासिद्ध योग, मनचाहा फल पाने का जानें तरीका

Dhumavati Jayanti: धूमावती जयंती आज, महाविद्या की पूजा से दूर होते हैं रोग और दरिद्रता

Muzaffarnagar road accident: ट्रक की जोरदार टक्कर से एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, 3 की दर्दनाक मौत और 4 अन्य गंभीर घायल