16 जून: दुनिया में पहली बार एक महिला ने अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी

punjabkesari.in Friday, Jun 15, 2018 - 07:41 PM (IST)

नई दिल्लीः इतिहास में 16 जून की तारीख में बहुत सी घटनाएं दर्ज हैं। इनमें सबसे महत्वपूर्ण घटना करीब 55 साल पुरानी है, जब रूस की एक महिला ने पहली बार अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी थी। रूस की इस 26 वर्षीय महिला का नाम लेफ्टिनेंट वलेंटीना तेरेशकोवा था और उन्होंने रूस की राजधानी मोस्को से अंतरिक्ष यान-वोस्टोक 6 में अपना सफर शुरू किया था।  

इस दिन की कुछ और प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है।
 

  • 1779- स्‍पेन ने ब्रिटेन के खिलाफ जंग का आगाज किया।
  • 1911- न्यूयार्क में आईबीएम कंपनी की स्‍थापना। पहले इसका नाम कंप्यूटिंग टैब्यूलेटिंग रिकार्डिंग कंपनी था। 1963- 26 वर्षीय रूसी महिला लेफ्टिनेंट वलेंटीना तेरेशकोवा ने अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाली दुनिया की पहली महिला थीं।
  • 1979- सीरिया में मुस्लिम ब्रदरहुड के साथ संघर्ष में 62 शेखों की मौत।
  • 2008- कैलिफोर्निया में समलैंगिक जोड़े को शादी करने की इजाजत।
  • 2012- चीन ने अंतरिक्ष यान शेनझौ 9 लांच किया।
  • 2012- अमेरिकी वायुसेना का रोबोटिक बोइंग एक्स-37बी अंतरिक्ष यान अपना मिशन पूरा कर पृथ्‍वी पर वापस लौटा।
  • 2012- बहुराष्ट्रीय शीतल पेय कंपनी कोका कोला ने म्यांमार में 60 वर्षों के बाद कारोबार शुरू किया।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News