जम्मू कश्मीर पुलिस के जवान ने रोशन किया देश का नाम , अंतराष्ट्रीय एथलीट प्रतियोगिता में जीते दो पदक

punjabkesari.in Monday, Jul 15, 2019 - 08:19 PM (IST)

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर पुलिस के जवान सिर्फ कानून व्यवस्था को बनाए रखने और नागरिकों की सुरक्षा ही नहीं करते हंंै बल्कि देश का नाम रोशन करने से भी पीछे नहीं हटते हैं। श्रीलंका में आयोजित मास्टरस एथलेटिक्स ओपन चेंपनियशिप में दो मेडल जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार ग्रेड कांस्टेबल रियाज अहमद ने 1500 मीटर और 5000 मीटर रेस में दो कांस्य पदक जीते। यह प्रतियोगिता 13 जुलाई से 14 जुलाई 2019 को श्रीलंका के सुगाथाडासा स्टेडियम में हुई।


जम्मू कश्मीर पुलिस के डीजीपी दिलबाग सिंह ने रियाज को बधाई दी है।उन्होंने कहा कि रियाज ने राज्य का ही नहीं बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है और उन पर विभाग को गर्व  है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News