जम्मू कश्मीर प्रशासन देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे अपने 6.83 लाख नागरिकों को वापस लाया

punjabkesari.in Friday, Oct 23, 2020 - 11:23 AM (IST)

जम्मू: जम्मू कश्मीर प्रशासन कोविड-19 लॉकडाउन के कारण देश के अन्य हिस्सों में फंसे अपने करीब 6.83 लाख बाशिंदों को अब तक वापस लाया है। आधिकारिक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक प्रशासन अभी तक रेल और सड़क मार्ग से देश के शेष हिस्सों से केंद्र शासित प्रदेश के 6,83,525 बाशिंदों को वापस लाया है। आंकड़ों के मुताबिक विभिन्न राज्यों से जम्मू और उधमपुर रेलवे स्टेशनों पर 155 विशेष ट्रेनें पहुंची। इनके जरिये 1,40,292 यात्री आये। वहीं, 5,33,233 लोग सड़क मार्ग से लाये गये, जिनमें विदेश से लाये गये 938 लोग भी शामिल हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News