जानिए क्यों, मनरेगा के मजदूर PM मोदी को लौटाएंगे 5 रुपए

punjabkesari.in Monday, May 02, 2016 - 02:25 PM (IST)

रांची: झारखंड के मजदूरों ने मनरेगा के तहत मिलने वाली राशि में हुई मामूली बढ़ोतरी पर विरोध जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है। मजदूरों ने चिट्ठी में बढ़ाए गए 5 रुपए लौटाने की भी पेशकश की है। जानकारी मुताबिक मोदी सरकार ने पश्चिम बंगाल, असम और झारखंड में क्रमश: 2 रुपए 3 रुपए और 5 रुपए की बढ़ोत्तरी की है। सरकार ने झारखंड में मनरेगा मजदूरी 162 से बढ़ाकर 167 किया इसका अर्थ यह है कि झारखंड के मजदूरों को मात्र 5 रुपए अधिक दिए गए हैं जिससे वे नाराज हैं। ऐसे में झारखंड में मनरेगा वर्कर्स ने पीएम मोदी को पांच रुपए अपने मजदूरी में से लौटाकर अपने विरोध जताया है। 

 
पीएम को लिखा पत्र
पत्र में लिखा गया है कि मोदी सरकार ने मनरेगा की मजदूरी में पांच रुपए का इजाफा किया है। इसके बाद हम अपने आपको बहुत ही लकी समझ रहे हैं, क्योंकि 17 राज्यों में तो यह बढ़ोतरी पांच रुपए भी कम की है। ओडिशा के मनरेगा वर्कर्स की मजदूरी में तो कोई इजाफा ही नहीं किया गया। असल में, हम बहुत चिंतित हैं। सरकार के पास पैसों कि कमी है। 
 
ऐसे में हम हमारे एक दिन के एक्स्ट्रा पांच रुपए लौटाकर सरकार की मदद करेंगे। हमें उम्मीद है कि यह आपके कॉरपोरेट दोस्त और सरकारी कर्मचारियों को खुश करने में मदद करेगा।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News