झारखंड: रेलवे स्टेशन के पास RPF जवान का सिर कटा शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
punjabkesari.in Thursday, Jun 18, 2026 - 02:01 PM (IST)
RPF Jawan Body Found : झारखंड की राजधानी रांची के नामकुम रेलवे स्टेशन के पास आज सुबह एक आरपीएफ जवान का सिर कटा हुआ शव बरामद हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच की बताई जा रही है। जवान वर्दी में था और उसका सिर धड़ से अलग मिला। शव के पास उसका बैग भी बरामद हुआ है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरपीएफ जवान की मौत ट्रेन से कटकर होने की आशंका जताई जा रही है।
हालांकि अभी तक इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि यह हादसा था या आत्महत्या। अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक जवान की पोस्टिंग महज तीन दिन पहले ही सुइसा से नामकुम रेलवे स्टेशन पर की गई थी। पोस्टिंग के कुछ ही दिनों बाद इस तरह की घटना सामने आने से रेलवे विभाग में भी शोक की लहर है।
यह भी पढ़ें: OTP और फिंगरप्रिंट के एक्टिवेट का झंझट खत्म: अब चेहरा दिखाते ही खुल जाएगा PF Account, जानें नया नियम
फिलहाल मृतक जवान की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। हालांकि मामले को लेकर पूछे जाने पर रेलवे पुलिस ने फिलहाल कोई विस्तृत जानकारी देने से इनकार कर दिया। पुलिस ने जवान के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है।
परिवार में भी इस खबर के बाद मातम पसरा हुआ है। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि यह मामला दुर्घटना का है या आत्महत्या का। रेलवे पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमाटर्म रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।
