लंदन में नीलाम हुए महाराजा रणजीत सिंह की पत्नी जिंद कौर के आभूषण

punjabkesari.in Saturday, Oct 31, 2020 - 05:16 PM (IST)

लंदनः महाराजा रंजीत सिंह की एक मात्र जिंदा विधवा महारानी जिंद कौर के आभूषण का हिस्सा रहे चांद टीका की लंदन में नीलामी हुई। जिंद  कौर सिख सम्राज्य के महाराजा रंजीत सिंह की अंतिम पत्नी थीं। ये आभूषण बाद में विरासत के तौर पर उनकी पोती राजकुमारी बम्बा सदरलैंड को मिली थी। बोनैहम्स इस्लामिक और इंडियन आर्ट सेल्स में इस सप्ताह रत्न जड़ित चांद टीका 62,500 पाउंड की बोली में बिका।


इसके साथ ही 19वीं शताब्दी की अन्य दुर्लभ कलाकृतियां भी कई बोलियां अपनी तरफ आकर्षित करने में सफल रहीं। बोनहैम्स ने कहा कि जिन्द  कौर  ने पंजाब में अंग्रेजों के खिलाफ बगावत की लेकिन बाद में उन्हें आत्मसमर्पण करने को मजबूर किया गया। लाहौर के विख्यात खजाने से 600 से ज्यादा उनके आभूषणों को जब्त कर लिया गया।

 

 महारानी के नीलाम हुए आभूषणों के एक सेट में स्वर्ण और रत्न जड़ित चांद  टीका, मोतियों का हार और अन्य दुर्लभ जेवर शामिल हैं।  बता दें कि जिंद  कौर ने अंग्रेजों के पंजाब पर कब्जे का कड़ा प्रतिकार किया था लेकिन आखिरकार उन्हें भी आत्मसमर्पण करना पड़ा था। उसके बाद लाहौर स्थित महाराजा के खजाने से 600 से ज्यादा आभूषण जब्त कर लिए गए थे।

 

महारानी को 1848 में नेपाल भागने से पहले कारागार में डाल दिया गया था। बोहमास सेल ने नीलाम की जा रही ज्वेलरी के साथ यह ऐतिहासिक ब्योरा दिया है। नीलामी में 19वीं सदी की कई अन्य बेशकीमती कलाकृतियां व आभूषण आदि भी शामिल हैं।  नीलामीकर्ता फर्म के प्रमुख ऑलिवर व्हाइट के अनुसार महारानी जिंद  कौर के ये आभूषण ब्रिटिश सरकार ने उन्हें तब वापस लौटा दिए थे, जब उन्होंने अपने बेटे दुलीप सिंह के साथ लंदन में रहना कबूल कर लिया था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News