जैट एयरवेज की फ्लाइट के साथ हादसा, बाल-बाल बचे 150 यात्री

punjabkesari.in Friday, Jul 28, 2017 - 04:08 PM (IST)

जोधपुर: जैट एयरवेज का विमान अाज एक हादसा का शिकार हाे गया। दरअसल, यह विमान 150 यात्रियाें काे लेकर मुंबई से जोधपुर के लिए रवाना हुअा था। लेकिन एयरपोर्ट पर उतरने से पहले ही यह एक पक्षी से टकरा गया। महिला पायलट ने जब विमान से चिंगारियां निकलती देखी ताे उसने तुरंत सूझबूझ का परिचय देते हुए इसे फिर से हवा में उठा लिया। करीब 15 मिनट तक विमान को हवा में उड़ाने के बाद आपात परिस्थितियों में इसकी सुरक्षित लैंडिंग करवाई गई। दोपहर करीब 1:00 बजे हुई इस घटना में सभी 150 यात्री बाल-बाल बच गए। इस दौरान रनवे पर भागदौड़ की स्थिति बनी रही। 

एक यात्री ने बताया कि प्लेन के हवा में पहुंचने पर पायलट ने सभी को सूचित किया कि कुछ तकनीकी गड़बड़ हो गई है और थोड़ी देर में विमान को सुरक्षित उतार लिया जाएगा। हालांकि फ्लाइट के नीचे उतरने की बजाय वापिस आसमान की तरफ बढ़ने से यात्रियाें में हड़कंप मच गया। इसके बाद एयरपोर्ट पर आपात सेवाओं को तुरंत सक्रिय कर हाई अलर्ट किया गया। प्लेन के सुरक्षित लैंड हाेते ही सभी ने राहत महसूस की।
 


 

 


 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News