JEE Main 2023 Result: जेईई मेन जनवरी सत्र के पेपर-2 का रिजल्ट जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक

punjabkesari.in Tuesday, Feb 28, 2023 - 02:35 PM (IST)

एजुकेशन डेस्क: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मेन सत्र 1 के लिए पेपर 2 का परिणाम जारी कर दिया है। साथ ही परीक्षा की फाइनल आंसर की को भी रिलीज कर दी गई है। उम्मीदवार अपना जेईई मेन परिणाम और आंसर की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा, रिजल्ट की डायरेक्ट लिंक आप यहां चेक कर सकते हैं।

गौरतलब है कि जेईई मेन सत्र 1 की पेपर 2 की परीक्षा 28 जनवरी को सेकेंड शिफ्ट में बी आर्क और बी प्लानिंग प्रोग्राम्स के लिए हुई थी। इस साल 46,000 से अधिक छात्रों ने जेईई मेन (JEE Main) बीआर्क और बीप्लानिंग पेपर के लिए आवेदन किया था। वहीं जेईई मेन सत्र 1 परीक्षा 2023 के लिए कुल 9 लाख छात्रों ने पंजीकरण किया था।

जेईई मेन यानी ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन मेन 2023 सत्र 1 परीक्षा का आयोजन जनवरी 2023 में किया गया था। जेईई मेन 2023 जनवरी सत्र की परीक्षा देश के भीतर 290 शहरों जबकि विदेश के 18 शहरों में आयोजित में की गई थी। फिलहाल रिजल्ट कैसे चेक करना है, इसके स्टेप्स नीचे साझा किए जा रहे हैं।
 

ऐसे चेक करें परिणाम

  • सबसे पहले परीक्षा की ऑफिशियल वेबसाइट  jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  • अब JEE Main 2023 Result Paper 2 लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद मांगी गई जानकारी भरकर सबमिट करें। 
  • सबमिट करने के बाद आपका परिणाम स्क्रीन के सामने होगा। 
  • इसे चेक कर लें या फिर डाउनलोड कर संभाल कर रख लें।

डायरेक्ट रिजल्ट चेक करने के लिए यहां क्लिक करें। 


 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

rajesh kumar

Recommended News

Related News