जावड़ेकर ने देवेंद्र फडणवीस से की मुलाकात, पर्यावरण के विषयों पर की चर्चा
punjabkesari.in Friday, Jun 07, 2019 - 09:54 PM (IST)
मुंबईः केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अन्य अधिकारियों से राज्य में पर्यावरण तथा वन संबंधी मुद्दों पर चर्चा की।
जावड़ेकर ने संवाददाताओं से कहा कि वह अगले एक महीने में सभी राज्यों के मुख्यमंत्री से इसी तरह बातचीत करेंगे और उनकी परियोजनाओं की समीक्षा कर उन पर उठ रहीं पर्यावरण संबंधी चिंताओं का समाधान खोजने का प्रयास करेंगे। मंत्री ने विकास और पारिस्थितिकी संतुलन के लिए महाराष्ट्र सरकार के प्रयासों की प्रशंसा की।