जम्मू: पुंछ में PAK ने तोड़ा सीजफायर, 2 की मौत व 11 घायल

punjabkesari.in Monday, Oct 02, 2017 - 02:45 PM (IST)

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की ओर से आज की गई गोलाबारी में दो बच्चों की मौत हो गई और 11 अन्य नागरिक घायल हो गए। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी सेना द्वारा भारतीय चौकियों पर बिना किसी उकसावे के गोलाबारी की है। जिले के कस्बा और केरनी गांवों में गोले गिरे हैं। इस गोलीबारी में इफराज अहमद (9) और शमीर अख्तर (15) की मौत हो गई तथा 11 अन्य नागरिक घायल हो गए।

उन्होंने कहा कि घायलों को जम्मू के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां तीन लोगों की हालत गंभीर है। पाकिस्तानी सेना द्वारा की गयी गोलाबारी का भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। गोलीबारी अब भी जारी है।  उप-मुख्यमंत्री निर्मल सिंह ने पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी की घटना को ‘कायराना कार्रवाई’ करार दिया है।

जानकारी के अनुसार पुंछ के केरनी सेक्टर में पाक की ओर से सोमवार सुबह गोलाबारी की गई। पाकिस्तान ने गोलाबारी के दौरान नियंत्रण रेखा के पार से 120 एमएम के मोर्टार दागे गए। इससे पहले 27 सितंबर को जम्मू-कश्मीर के पुंछ और बिंबर सेक्टर में पाकिस्तान ने युद्ध विराम का उल्लंघन किया था। पाकिस्तान ने 6 दिनों के अंदर तीसरी बार सीजफायर का उल्लंघन किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News