जम्मू कश्मीर में कोरोना का तांडव, एक दिन में 73 मौतें, 3344 नए मामले मिले
punjabkesari.in Monday, May 17, 2021 - 10:32 PM (IST)

जम्मू (सतीश) : जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस से आज एक ही दिन में सर्वाधिक 73 लोगों ने उपचार के दौरान दम तोड़ा। सबसे अधिक जम्मू संभाग से 54 व कश्मीर संभाग से 19 कोरोना संक्रमितों की मृत्यु हुई। बीते 24 घंटों के दौरान 3344 नए कोरोना संक्रमितों की भी पुष्टि हुई। अब तक जम्मू संभाग से 1493 और कश्मीर संभाग से 1729 कोरोना रोगियों की उपचार के दौरान मृत्यु हुई है जिसके चलते मरने वालों का कुल आंकड़ा 3222 पहुंच गया है। श्रीनगर में 690, बारामूल्ला में 222, बडग़ाम में 152, पुलवामा में 138, कुपवाड़ा में 123, अनंतनाग में 138, बांदीपुरा में 76, गांदरबल में 62, कुलगाम मे 81, शोपियां में 47 मौतें हुई हैं जबकि जम्मू संभाग में जम्मू में 842, ऊधमपुर में 99, राजौरी में 136, डोडा में 74, कठुआ में 98, साम्बा में 85, किश्तवाड़ में 26, पुंछ में 66, रामबन में 43 और रियासी में 24 लोगों ने उपचार के दौरान दम तोड़ा।
4042 कोरोना संक्रमित हुए ठीक
जम्मू कश्मीर में अब तक 1,93,878कोरोना रोगी स्वस्थ हुए हैं जिनमें जम्मू संभाग से 73,904 और कश्मीर संभाग से 1,19,974 रोगी ठीक हुए हैं। आज 4042 कोरोना रोगी स्वस्थ हुए, इनमें कश्मीर संभाग से 2960 और जम्मू संभाग से 1082 लोग स्वस्थ हुए हैं। जम्मू कश्मीर में अब तक कोरोना वायरस की 79,55,865 सैंपल की रिपोर्ट उपलब्ध हुई है जिनमें से 77,07,913 मामले नैगेटिव पाए गए हैं। वहीं 19,74,299 लोगों को निगरानी में रखा गया है जबकि होम क्वारंटाइन मेंं 75,986 लोगों को रखा गया है और 50,852 मरीज अस्पताल आइसोलेशन में उपचाराधीन हैं। घरों में 1,21,015 लोगों को निगरानी में रखा गया है जबकि 17,23,224 लोगों ने निगरानी अवधि पूरी कर ली है।
जम्मू जिले से आए सबसे अधिक 613 मामले
आज सबसे अधिक 613 मामले जम्मू संभाग के जम्मू जिले से सामने आए हैं जबकि श्रीनगर जिले से 495 मामलों की पुष्टि हुई है। बारामूल्ला में 118, बडगाम में 376, पुलवामा में 145, कुपवाड़ा में 124, अनंतनाग में 228, बांदीपोरा में 137, गांदरबल में 82, कुलगाम में 164, शोपियां में 57, ऊधमपुर में 228, राजौरी में 106, डोडा में 90, कठुआ में 115, साम्बा में 89, किश्तवाड़ में 27, पुंछ में 56, रामबन में 43 और रियासी में 51 कोरोना पाजिटिव के मामले सामने आए हैं।
76 यात्री संक्रमित मिले
जम्मू संभाग से आज 1418 और कश्मीर संभाग से 1926 नए कोरोना के मामलों की पुष्टि हुई है। जम्मू कश्मीर में कुल 3344 मामलों में से 76 यात्री व 3268 स्थानीय व अन्य लोग शामिल हैं। जम्मू कश्मीर में अब तक 2,47,952 कोरोना के पाजिटिव मामले हो गए हैं, इनमें से 96,113 जम्मू संभाग और 1,51,839 मामले कश्मीर संभाग से संबंधित हैं। जम्मू कश्मीर में 50,852 मामले एक्टिव हैं, इनमें से जम्मू संभाग में 20,716 और कश्मीर संभाग में 30,136 मामले एक्टिव हैं।
जम्मू कश्मीर
2,47,952 कुल केस
50,852 एक्टिव केस
1,93,878 ठीक हुए
3222 मौतें