अमरनाथ यात्रा से पहले हो सकते हैं जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव

punjabkesari.in Thursday, Mar 14, 2019 - 12:49 PM (IST)

जम्मू : जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव वार्षिक अमरनाथ यात्रा से पहले-पहले हो सकते हैं। राज्य सरकार के सूत्रों के अनुसार इस पर विचार किया जा रहा है। अमरनाथ यात्रा 1 जुलाई से शुरू हो रही है और उससे पहले सरकार विधानसभा चुनाव करवा सकती है। सूत्रों के अनुसार विधानसभा चुनावों पर पुर्नविचार किया जा रहा है। वीरवार को चुनाव आयोग द्वारा गठित तीन सदस्यों का दल जम्मू कश्मीर आ रहा है। यह दल राजनीतिक पार्टियों, जिला स्तर के अधिकारियों, राज्य के मुख्य सचिव और पुलिस के डीजीपी से मिलेगा।


पांच दिन पूर्व ही मुख्य चुनाव अधिकारी सुनील अरोरा ने कहा था कि जम्मू कश्मीर में लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव साथ-साथ नहीं हो सकते हैं। लोकसभा चुनाव पांच चरणों में होने जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गवर्नर सत्यपाल मलिक के बीच नई दिल्ली में सुरक्षा कारणों को लेकर भी बैठक हुई है। जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव टालने का विरोध सभी पार्टियां कर रही हैं सिवाय भाजपा के।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News