Blinkit के ऑर्डर में सामान गायब, शिकायत के बावजूद नहीं मिली मदद; ग्राहक ने उठाए डिलीवरी सिस्टम पर सवाल
punjabkesari.in Friday, Sep 25, 2026 - 02:19 PM (IST)
नई दिल्ली: क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Blinkit से सामान मंगाने वाले एक ग्राहक अंजली ने ऑर्डर अधूरा मिलने और शिकायत के बाद भी उचित सहायता नहीं मिलने का आरोप लगाया है। ग्राहक के अनुसार, ऑर्डर में कई सामान शामिल थे, लेकिन डिलीवरी के दौरान पूरा सामान प्राप्त नहीं हुआ।
ग्राहक अंजली द्वारा साझा किए गए स्क्रीनशॉट में ऑर्डर में 1 एवोकाडो (Tanzania), 1 पत्तागोभी, 1 चेरी टोमैटो, 1 Snapin Paprika Powder और 1 Yellow Bell Pepper प्राप्त नहीं हुआ। ग्राहक का कहना है कि अधिक पैसे खर्च कर भी अगर सामान पूरा नहीं मिलता है तो यह बड़ी लापरवाही है। ग्राहक के अनुसार जो व्यक्ति सामान डिलीवर करता है उसपर भी किसी तरह नजर रखनी चाहिए। सामान करीब 3512 रूपए का आर्डर किया गया, लेकिन सामान पूरा नहीं मिल पाया।

ग्राहक केसरी कनेक्ट के मुताबिक, अधूरे ऑर्डर की जानकारी Blinkit के सपोर्ट सिस्टम के माध्यम से देने की कोशिश की गई, लेकिन समस्या का संतोषजनक समाधान नहीं मिला। इससे ग्राहक में नाराजगी है और उसने कंपनी की ऑर्डर वेरिफिकेशन तथा शिकायत निवारण व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। ग्राहक का कहना है कि जब ऑनलाइन ऑर्डर में प्रत्येक वस्तु का रिकॉर्ड मौजूद होता है, तो डिलीवरी के समय सामान की सही जांच और गायब वस्तुओं के लिए त्वरित समाधान की व्यवस्था होनी चाहिए।
