8 घंटे तक कंधे पर शव ले 25km पैदल चले ITBP जवान, वीडियो देख लोग कर रहे सलाम

punjabkesari.in Wednesday, Sep 02, 2020 - 02:29 PM (IST)

नेशनल डेस्कः भारतीय सेना के जवान हमेशा ही देशवासियों की सुरक्षा और रक्षा के लिए तैयार रहते हैं। कहीं भी कोई मुसीबत में फंसा हो जवान उनकी मदद के लिए हमेशा पहुंच जाते हैं। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) के जवानों ने मानवता की एक ऐसी ही मिसाल कायम की जिसकी लोग काफी तारीफ कर रहे हैं। ITBP जवानों ने पिथौरागढ़ के एक स्थानीय निवासी के शव को आठ घंटे तक कंधों पर उठाकर 25 किलोमीटर दूर सड़क तक पहुंचाया। अग्रिम चौकी बुगदयार के पास सीमांत गांव स्युनी में एक स्थानीय 30 वर्षीय युवक की मौत के बाद शव पड़े होने की सूचना ITBP की 14वीं वाहिनी को मिली।

 

सूचना मिलते ही ITBP के जवानों ने उस जगह पर पहुंच गए और शव को अपने कब्जे में ले लिया। तेज बारिश के कारण रास्ता बंद था और गाड़ी आ-जा नहीं सकती थी,  जिसके बाद जवानों ने शव को कंधे पर रखकर मेन सड़क तक पहुंचाया। बताया जा रहा है कि मृतक युवक पोनी पोर्टर का काम करता था और पत्थरों की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। रास्ता बंद होने के कारण शव मुनस्यारी तक लाने में दिक्कत हो रही थी,  इस पर मृतक के तीन बच्चों और पत्नी ने शव लाने के लिए ITBP से मदद मांगी थी।

 

ITBP जवानों ने परिवार की परेशानी को समझते हुए स्यूनी से लगभग 25 किलोमीटर दूर मुनस्यारी तक शव को स्ट्रेचर पर उठाकर पहुंचाया। 8 जवानों ने बारी-बारी से शव को कंधा दिया। ITBP जवानों का यह वीडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है। वहीं लोग जवानों के इस काम की काफी सराहना कर रहे हैं और सलाम कर रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Seema Sharma

Recommended News

Related News