मिशन मून: चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग टली, ISRO ने कहा- अभी फाइनल नहीं हुई तारीख

punjabkesari.in Tuesday, Jan 01, 2019 - 03:42 PM (IST)

बेंगलुरुः चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग 3 जनवरी को नहीं होगी, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान परिषद (इसरो) ने इस बात की पुष्टि की है। इसरो ने कहा कि चंद्रयान-2 को जल्‍द ही लॉन्‍च किया जाएगा लेकिन अभी इसकी तारीख फाइनल नहीं हुई है। इसरो का बयान ऐसे समय में आया है जब चीन का अंतरिक्षयान चांगी-4 बीते रविवार (30 दिसंबर) को चंद्रमा की कक्षा में पहुंच गया। चीन का चांगी 4 यान चंद्रमा के उस हिस्से में लैंड करेगा जिसी अभी तक कोई पड़ताल नहीं हो पाई है। इसरो के चेयरमैन सिवन ने कहा कि हम इस यान को जल्‍द से जल्‍द लॉन्‍च करना चाहता है लेकिन इसके प्रक्षेपण की तारीख अभी तय नहीं की गई है।

उन्होंने कहा कि वे साल 2018 के अंतिम कुछ महीनों में दूसरे लॉन्चिंग में व्यस्त थे जिस कारण चंद्रमा पर भेजा जाने वाला मिशन प्रभावित हुआ। उन्होंने कहा कि इसका प्रक्षेपण कब होगा, मैं कुछ नहीं कह सकता। हम इस पर अगले कुछ दिनों में फैसला करेंगे और तारीख तय करेंगे। चंद्रयान-2 चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरेगा। चांद के इस हिस्से के बारे में अभी तक कोई पुख्ता जानकारी किसी के पास नहीं है। उल्लेखनीय है कि चंद्रयान-2 की पहले लॉन्चिंग 2017 में होनी थी लेकिन इसे 2018 तक के लिए टाल दिया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Seema Sharma

Recommended News

Related News