'आपका स्वागत करते हुए हमें बहुत गर्व हो रहा है', Indigo की फ्लाइट में हुआ ISRO चीफ का तालियों से Welcome
punjabkesari.in Thursday, Aug 31, 2023 - 08:30 PM (IST)

नेशनल डेस्कः इसरो (ISRO) ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग कराकर इतिहास रच दिया है। अब भारत के वैज्ञानिकों की देश दुनिया में जमकर तारीफ हो रही है। नासा भी भारतीय वैज्ञानिकों की तारीफ करते नहीं थक रहा है। वहीं सोशल मीडिया पर इंडिगो फ्लाइट का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें फ्लाइट के क्रू मेंबर्स इसरो (ISRO) चीफ एस सोमनाथ का स्वागत कर रहे हैं।
वीडियो में देख सकते हैं कि इंडिगो फ्लाइट की एक एयरहोस्ट अनाउंसमेंट करती है, “मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि आज हमारे साथ इसरो के चैयरमेन एस सोमनाथ यात्रा कर रहे हैं।“ एयरहोस्ट के इस अनाउंसमेंट के बाद फ्लाइट में मौजूद यात्रियों ने ताली बजाकर उनका स्वागत किया।
एयरहोस्ट स्गावत करते हुए आगे कहती है, “भारत का गौरव बढ़ाने पर हमें आपका स्वागत करते हुए बहुत गर्व हो रहा है। इसके बाद एक अन्य एयरहोस्ट एस सोमनाथ को एक ट्रे में कुछ सामान और एक मैसेज लेटर देती है। इसके बाद दोनों एयरहोस्टेस ने इसरो प्रमुख के साथ फोटो खिंचवाईं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।“
ISRO Chairman S Somanath receives warm welcome on flight. pic.twitter.com/Lr4hpEHIHW
— News Arena India (@NewsArenaIndia) August 31, 2023
बता दें कि इसरो (ISRO) ने 23 अगस्त को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान 3 (Chandrayaan3) की सफल लैंडिंग कराकर इतिहास रच दिया। चंद्रमा पर पहुंचने वाला भारत चौथा देश बन गया है। वहीं, चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला देश बना। चंद्रमा की सतह पर रोवर (Rover) की खोज जारी है।