नाइक के NGO ने राजीव गांधी ट्रस्ट को दी थी लाखों की डोनेशन

punjabkesari.in Sunday, Nov 27, 2016 - 08:55 AM (IST)

नई दिल्ली: इस्लामिक धर्म प्रचारक जाकिर नाइक का एन.जी.ओ. इस्लामिक रिसर्च फाऊंडेशन (आई.आर.एफ.) राजीव गांधी चैरीटेबल ट्रस्ट को कुल 75 लाख की डोनेशन देना चाहता था। इनमें से 50 लाख पहले दे दिए गए थे। बाद में 25 लाख की डोनेशन देने का प्लान था। एन.आई.ए. को छापे में मिले कुछ डाक्यूमैंट्स से यह बात सामने आई है। राजीव गांधी चैरीटेबल ट्रस्ट को इस्लामिक रिसर्च फाऊंडेशन ने दिसम्बर, 2011 में पहले 50 लाख की डोनेशन दी थी।

NIA ने कसा शिकंजा, स्टाफ  के फोन किए जब्त
इस्लामिक धर्म प्रचारक जाकिर नाइक की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। मुंबई पुलिस और एन.आई.ए. की टीम ने कुछ दिन पहले जाकिर नाइक की संस्था इस्लामिक रिसर्च फ ाऊंडेशन (आई.आर.एफ .) की कम से कम 10 जगहों पर छापेमारीकी। एन.आई.ए. ने आई.आर.एफ. के डाटा और डॉक्यूमैंट्स के साथ स्टाफ  के काम के लिए ऑफीशियल फोन भी जब्त कर लिए हैं। इसमें एन.जी.ओ. के सी.ई.ओ. मंजूर शेख और बोर्ड ऑफ  ट्रस्ट के दूसरे मैंबर्स के फोन शामिल हैं। जाकिर नाइक के भाई का मोबाइल भी जब्त किया गया है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News