IS का अगला टारगेट बॉलीवुड इंडस्ट्री!

punjabkesari.in Thursday, May 26, 2016 - 09:42 PM (IST)

मुंबई : आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) की एक और साजिश का खुलासा हुआ है। साजिश के तहत आईएस बॉलीवुड सितारों को निशाना बना सकता है। आईएस का टारगेट इन सितारों से बड़ी राशि वसूली करना है। इस बाबत मुंबई पुलिस कमिश्नर दत्तात्रेय पदसलगिकार का कहना है कि जो भी फिल्म पर्सनैलिटी खतरा महसूस करती है वे मुंबई पुलिस से संपर्क करे।


संबंधित एक्टर-एक्ट्र्ेस की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है। आईएस के कथित भारतीय विंग जुनूद-उल-खलीफा-हिंद ने बॉलीवुड स्टार्स से पैसे वसूलने के बारे में विचार किया था। हालांकि, पदसलगिकार ने साफ किया कि आतंकी संगठन की वसूली के जरिए फंड जुटाने की खबरें प्राथमिक थीं। 
 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News