iPhone में पहली बार आया पोर्न ऐप, जानिए कैसे करें इस्तेमाल वो भी फ्री...
punjabkesari.in Tuesday, Feb 04, 2025 - 04:47 PM (IST)
नेशनल डेस्क: iPhone यूजर्स के लिए ऐप स्टोर पर कभी भी पोर्न ऐप उपलब्ध नहीं रहा। लेकिन अब पहली बार iPhone और iPad में Hot Tub नाम का पोर्न ऐप लॉन्च हो चुका है। यह बदलाव यूरोपियन यूनियन के नियमों की वजह से हुआ है, जिसने Apple को थर्ड-पार्टी ऐप्स इंस्टॉल करने की अनुमति देने के लिए मजबूर कर दिया। Hot Tub iPhone और iPad यूजर्स के लिए पहला पोर्न ऐप है, जो फ्री में उपलब्ध है। इस ऐप के जरिए यूजर्स को Pornhub, XVideos, XNXX और xHamster जैसी पॉपुलर पोर्न वेबसाइट्स का एक्सेस मिलेगा। हालांकि, यह ऐप Apple के ऑफिशियल App Store पर उपलब्ध नहीं होगा। इसे डाउनलोड करने के लिए AltStore नाम के थर्ड-पार्टी ऐप स्टोर का इस्तेमाल करना होगा, जो Europe’s Digital Markets Act (DMA) के तहत अप्रूव है।
Apple को क्यों देनी पड़ी साइड-लोडिंग की अनुमति?
Apple हमेशा से अपने iOS इकोसिस्टम को बंद रखता आया है, ताकि यूजर्स सिर्फ उसके ऐप स्टोर से ही ऐप्स डाउनलोड कर सकें। लेकिन यूरोपियन यूनियन ने Digital Markets Act (DMA) लागू करके Apple को थर्ड-पार्टी ऐप्स की अनुमति देने के लिए मजबूर कर दिया।
DMA लागू होने के बाद
* Apple को USB Type-C चार्जिंग पोर्ट अपनाना पड़ा।
* iPhone में थर्ड-पार्टी ऐप स्टोर को अनुमति मिली।
* अब पोर्न ऐप्स भी iOS पर उपलब्ध हो सकते हैं।
Hot Tub डाउनलोड कैसे करें?
* Hot Tub ऐप App Store पर उपलब्ध नहीं है।
* इसे डाउनलोड करने के लिए AltStore ऐप डाउनलोड करना होगा।
* AltStore को यूरोपियन यूनियन के नियमों के तहत मंजूरी मिली हुई है।
* एक बार AltStore इंस्टॉल होने के बाद, वहां से Hot Tub ऐप डाउनलोड किया जा सकता है।
Apple की प्रतिक्रिया: खुश नहीं है कंपनी
Apple ने Hot Tub ऐप को लेकर नाखुशी जताई है। कंपनी का कहना है कि iPhone में पोर्न ऐप्स की अनुमति देना यूजर एक्सपीरियंस के लिए सही नहीं है।
* बच्चों और किशोरों के लिए सुरक्षित ऐप इकोसिस्टम को प्रमोट करता है।
* थर्ड-पार्टी ऐप्स से यूजर डेटा को सुरक्षित रखना चाहता है।
लेकिन यूरोपियन यूनियन के नए नियमों के चलते Apple के पास अब Hot Tub जैसे ऐप्स को रोकने का विकल्प नहीं बचा।
क्या भारत में भी आएगा Hot Tub ऐप?
फिलहाल, Hot Tub केवल यूरोप में ही उपलब्ध है। भारत और अन्य देशों में यह ऐप अभी लॉन्च नहीं हुआ है। भारत में Apple पर यूरोपियन यूनियन जैसे नियम लागू नहीं होते, इसलिए iPhone में थर्ड-पार्टी ऐप्स डाउनलोड करने की सुविधा नहीं दी गई है।
थर्ड-पार्टी ऐप्स के आने से iPhone में क्या बदलेगा?
* iPhone यूजर्स के पास अब ज्यादा ऐप ऑप्शंस होंगे।
* App Store पर न मिलने वाले ऐप्स भी इंस्टॉल किए जा सकेंगे।
* Apple की सख्ती अब कम हो सकती है।
हालांकि, इससे iPhone की सिक्योरिटी पर भी सवाल खड़े हो सकते हैं क्योंकि थर्ड-पार्टी ऐप्स में वायरस और डेटा चोरी का खतरा ज्यादा होता है।