Video : इंटरसिटी एक्सप्रेस में लगी आग, यात्रियों ने चलती ट्रेन से लगाई छलांग

punjabkesari.in Friday, Oct 25, 2024 - 05:20 PM (IST)

नेशनल डेस्क : उत्तर प्रदेश के झांसी से एक बड़ी खबर आई है। उदयपुर-खजुराहो इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन की पैंट्री कार में अचानक आग लग गई, जिससे यात्रियों में अफरातफरी मच गई। धुएं को देखकर कुछ यात्री चलती ट्रेन से कूदने लगे। लोको पायलट ने तुरंत ट्रेन रोकी और घटना की जानकारी स्थानीय रेलवे स्टेशन को दी। रेलवे प्रशासन अब मामले की जांच कर रहा है।

यह घटना मऊरानीपुर रेलवे स्टेशन के पास हुई, जब ट्रेन मबोहा से झांसी जा रही थी। पैंट्री कार से शुरू हुआ धुआं धीरे-धीरे अन्य कोचों में फैलने लगा, जिससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। आग पर काबू पाने के लिए रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों ने मेहनत की। सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। अब यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आग लगने का कारण क्या था।

सोशल मीडिया पर इस घटना के कई वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें ट्रेन के एसी कोच में धुआं और कर्मचारी यात्रियों की मदद करते हुए दिखाई दे रहे हैं। रेलवे प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने में सफलता पाई।

बहुत मुश्किल से आग पर काबू पाया

इस हादसे के बाद लोको पायलट ने मऊरानीपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रोक दी। इसके बाद यात्रियों को ट्रेन से सुरक्षित बाहर निकाला गया। सूचना पर पहुंचे रेलवे के अधिकारियों और कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अब टीम यह पता लगा रही है कि पैंट्री कार में आग लगने की क्या वजह है?


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News