कश्मीर में पड़ रही है कड़ाके की ठंड, पारा शून्य से नीचे लुढ़का

punjabkesari.in Saturday, Jan 15, 2022 - 02:36 PM (IST)

श्रीनगर : कश्मीर में भीषण सर्दी पड़ रही है और पूरी घाटी में पारा शून्य से कई डिग्री नीचे तक लुढ़क गया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

 

उन्होंने बताया कि रात का तापमान इस मौसम के सामान्य तापमान से कई डिग्री नीचे चला गया है। अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्म कालीन राजधानी श्रीनगर में पारा शून्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि इससे एक दिन पहले यह शून्य से 3.4 डिग्री नीचे था।

 

उत्तर कश्मीर के बारामूला जिले स्थित पर्यटक स्थल गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 9.5 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। दक्षिण कश्मीर के पहलगाम जो अमरनाथ यात्रा के दौरान आधार शिविर होता है में पारा शून्य से 11.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि पिछले दिन यह शून्य से 10.3 डिग्री नीचे था। यह जम्मू कश्मीर में सबसे सर्द स्थान रहा।

 

अधिकारियों ने बताया कि घाटी के प्रवेश द्वारा माने जाने वाले काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 7.6 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि कश्मीर के कोकरनाग में तापमान शून्य से 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

मौसम कार्यालय ने बताया कि आने वाले कुछ दिनों में मौसम शुष्क रहेगा और न्यूनतम तापमान में और गिरावट आ सकती है।

गौरतलब है कि कश्मीर में 40 दिनों की भीषण सर्दी का दौर चल रहा है जिसे स्थानीय भाषा में च्च्चिल्लई कलांज्ज् कहा जाता है और इसकी शुरुआत 21 दिसंबर को हुई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Monika Jamwal

Recommended News

Related News