गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड हो तो ले लो ये Insurance, शादी करने पर मिलेंगे 10 गुना पैसे, वायरल हुआ अनोखा ऑफर

punjabkesari.in Tuesday, Apr 15, 2025 - 10:08 AM (IST)

नेशनल डेस्क। क्या आपने कभी सोचा है कि प्यार और रिश्तों पर भी बीमा कराया जा सकता है? सुनने में भले अजीब लगे लेकिन एक स्टार्टअप ने ऐसा कर दिखाया है। इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक व्यक्ति ‘रिलेशनशिप इंश्योरेंस पॉलिसी’ बेचता नजर आ रहा है। इस अनोखी योजना को लेकर लोग हैरान भी हैं और मनोरंजन भी कर रहे हैं।

क्या है ये रिलेशनशिप इंश्योरेंस?

इस बीमा पॉलिसी को एक स्टार्टअप वेबसाइट ने लॉन्च किया है जिसे दुनिया की पहली ऐसी इंश्योरेंस पॉलिसी बताया जा रहा है जो रिश्ते की वफादारी पर आधारित है। पॉलिसी के नियम बड़े ही दिलचस्प हैं:

➤ जो जोड़े इस पॉलिसी को खरीदते हैं उन्हें पांच साल तक एक तय प्रीमियम भरना होगा।

➤ अगर इन पांच सालों में उनका रिश्ता टिकता है और वे शादी कर लेते हैं तो उन्हें उनके निवेश का 10 गुना रिटर्न मिलेगा।

➤ इस रकम का उपयोग वे अपनी शादी या फ्यूचर प्लानिंग के लिए कर सकते हैं।

लेकिन अगर इस बीच रिश्ता टूट गया, यानी ब्रेकअप हो गया तो कोई क्लेम नहीं मिलेगा केवल दिल का दर्द और एक सबक।

PunjabKesari

 

लोगों की कैसी रही प्रतिक्रिया?

स्टार्टअप ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, "दुनिया की पहली ऐसी इंश्योरेंस पॉलिसी जो रिश्ते में वफादारी के लिए पैसे देती है। आजकल जहां ब्रेकअप और सिचुएशनशिप आम हो गए हैं हम खेल को बदल रहे हैं।"

इस अजीब लेकिन इनोवेटिव बीमा योजना को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं मिलीजुली रही हैं:

➤ कुछ ने इसे फन और क्रिएटिव आइडिया बताया जो लंबे समय तक चलने वाले रिश्तों को बढ़ावा देता है।

➤ वहीं कुछ लोगों ने इसे रिश्तों का जुआ और व्यापारिक नाटक बताया।

 

यह भी पढ़ें: प्रीटी एंड ब्यूटीफुल बेबी… 'केन वी चेट इन नाइट', प्रिंसिपल ने लड़कियों को किए गंदे मैसेज, उड़ जाएंगे आपके भी होश!

 

➤ एक यूजर ने मजाक में लिखा, "आजकल वैसे भी रिश्ते टिकते नहीं हैं ये स्टार्टअप तो जल्द ही यूनिकॉर्न बन जाएगा!"

➤ कई लोगों ने यह भी कहा कि ये पॉलिसी इस बात को साबित करती है कि अब रिश्तों में स्थायित्व कम होता जा रहा है।

क्या बदल जाएगा इससे?

इस तरह की बीमा योजना एक मजेदार सोच जरूर है लेकिन यह आज की युवा पीढ़ी के रिश्तों को लेकर बदलते नजरिए को भी दिखाती है। जहां कभी रिश्तों को भावना और समझदारी से निभाया जाता था अब वहां प्लानिंग और पॉलिसी का दौर शुरू हो गया है।

फिलहाल यह देखना दिलचस्प होगा कि यह रिलेशनशिप इंश्योरेंस लोगों को आकर्षित करती है या नहीं लेकिन इतना तय है कि इसने सोशल मीडिया पर हलचल जरूर मचा दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News