Top 10 Death Rate Countries: किस देश में हर घंटे सबसे ज्यादा मौतें? रिपोर्ट ने खोले चौंकाने वाले आंकड़े, जानें भारत की रैंक

punjabkesari.in Monday, Dec 22, 2025 - 07:27 PM (IST)

नेशनल डेस्क: जब दुनिया की आबादी 8 अरब के आंकड़े को पार कर चुकी है, तब आमतौर पर चर्चा जन्मदर, जनसंख्या वृद्धि और देशों की रैंकिंग तक सीमित रहती है। लेकिन एक अलग नजरिए से देखें तो एक और सच्चाई सामने आती है—दुनिया के अलग-अलग देशों में हर घंटे कितनी ज़िंदगियां खत्म हो रही हैं। यही आंकड़े अब लोगों को सोचने पर मजबूर कर रहे हैं।

ग्लोबल इंडेक्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया में कुछ ऐसे देश हैं जहां हर घंटे मौतों की संख्या बेहद ज्यादा है। हैरानी की बात यह है कि इस सूची में वही देश सबसे ऊपर हैं, जिनकी आबादी भी सबसे अधिक है।

हर घंटे मौतों के मामले में टॉप पर चीन

रिपोर्ट बताती है कि चीन इस मामले में पहले स्थान पर है। यहां औसतन हर घंटे करीब 1,221 लोगों की मौत होती है। विशाल जनसंख्या के साथ-साथ स्वास्थ्य से जुड़ी चुनौतियां इस आंकड़े को और गंभीर बना देती हैं।

दूसरे नंबर पर भारत

भारत इस सूची में दूसरे स्थान पर है, जहां हर घंटे लगभग 1,069 लोगों की जान चली जाती है। इतनी बड़ी संख्या यह दिखाती है कि जनसंख्या, स्वास्थ्य सेवाएं, जीवनशैली और अन्य सामाजिक-आर्थिक कारण मिलकर कितनी बड़ी चुनौती खड़ी करते हैं।

अमेरिका भी पीछे नहीं

दुनिया का सबसे ताकतवर माना जाने वाला देश अमेरिका इस सूची में तीसरे नंबर पर है। यहां हर घंटे करीब 332 मौतें दर्ज की जाती हैं, जो यह बताता है कि विकसित देशों में भी स्वास्थ्य से जुड़े जोखिम पूरी तरह खत्म नहीं हुए हैं।

टॉप-10 देशों की पूरी तस्वीर

रिपोर्ट के अनुसार,

  • नाइजीरिया चौथे स्थान पर है, जहां हर घंटे लगभग 313 लोग जान गंवाते हैं।

  • इंडोनेशिया पांचवें नंबर पर है, औसतन 238 मौतें प्रति घंटा।

  • रूस छठे स्थान पर है, जहां 198 लोग हर घंटे दम तोड़ते हैं।

  • भारत का पड़ोसी पाकिस्तान सातवें नंबर पर है, यहां 181 मौतें प्रति घंटा होती हैं।

  • जापान आठवें स्थान पर है, जहां यह संख्या 180 के आसपास है।

  • ब्राजील नौवें नंबर पर है, 167 मौतों प्रति घंटा के साथ।

  • और जर्मनी दसवें स्थान पर है, जहां हर घंटे करीब 108 लोग अपनी जान गंवाते हैं।

  यह रिपोर्ट दुनिया के लिए एक चेतावनी भी है कि जीवन को सुरक्षित और बेहतर बनाने की दिशा में अभी बहुत कुछ किया जाना बाकी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anu Malhotra

Related News