पत्नी को बिना बताए लगाया सीसीटीवी कैमरा, घर में आने लगे पराए मर्द, फिर जो हुआ आप भी देखकर रह जाएंगे दंग

punjabkesari.in Monday, Oct 14, 2024 - 05:21 PM (IST)

नेशनल डेस्क : सुरक्षा कारणों से कई लोग अपने घरों में गुप्त कैमरे लगाते हैं। ऐसे ही एक शख्स ने अपने घर के हॉल में कैमरा लगवाया। जब वह ऑफिस गया, तो उसने कैमरे में अपनी पत्नी की कुछ हैरान करने वाली हरकतें देखी। पत्नी को कैमरे की जानकारी नहीं थी, इसलिए वह बिना किसी डर के अपने घर में अलग-अलग पुरुषों से मिलती रही।

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में महिला को अलग-अलग पुरुषों के साथ समय बिताते हुए दिखाया गया है। वीडियो को @picturesFoIder नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है और इसे लगभग 30 लाख लोग देख चुके हैं।

वीडियो के साथ लिखा गया है कि "पति जब काम पर गया, तो उसने लिविंग रूम में कैमरा छिपा दिया और फिर उसे यह सब दिखा।" वीडियो पर हजारों लोगों ने कमेंट्स किए हैं। कुछ लोग पति के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं, जबकि कुछ महिला के व्यवहार पर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।

लोगों के कमेंट्स में एक ने लिखा, "ऐसी महिलाएं इंसान की जिंदगी बर्बाद कर देती हैं।" एक अन्य ने कहा, "बेचारा पति किस कदर इस के साथ रह रहा होगा।" कुछ लोगों ने सवाल उठाया कि महिला के पति को अब क्या करना चाहिए और क्या वह इसके साथ रहने की हिम्मत जुटा पाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News