भारत के आगे झुका ब्रिटेन, कोविशील्ड ले चुके भारतीयों को नहीं रहना होगा क्वारंटीन

punjabkesari.in Thursday, Oct 07, 2021 - 10:56 PM (IST)

नेशनल डेस्कः आखिरकार भारत के कड़े रुख के आगे ब्रिटेन को झुकना पड़ा है। ब्रिटेन ने अपनी वैक्सीन नीति में फेरबदल किया है। भारत में कोविशील्ड ले चुके यात्रियों को अब क्वारंटीन नहीं रहना होगा। ब्रिटेन के उच्चायुक्त ने यह जानकारी दी। ब्रिटेन के उच्चायुक्त एलेक्स एलिस ने बताया यूके जाने वाले भारतीय यात्रियों के लिए 11 अक्टूबर से पूरी तरह से कोविशील्ड या ब्रिटेन द्वारा अनुमोदित किसी अन्य टीके को ले चुके यात्रियों को क्वारंटीन नहीं रहना होगा।


 

 

क्या था विवाद
दरअसल, भारत से आने वाले यात्री को ब्रिटेन पहुंचने के बाद 10 दिन होटल में क्वारंटीन रहना जरूरी था और यह अवधि खत्म होने से 2 दिन पहले उसे कोरोना जांच भी करानी जरूरी थी। जिन लोगों ने टीके की दोनों खुराक ले ली है, उन्हें भी ये नियम मानने पड़ते। क्वारंटीन नियम का उल्लंघन करने पर 10 हजार पाउंड की पेनल्टी तक चुकानी पड़ती। इसके अलावा यदि कोई यात्री नेगेटिव आरटीपीसीआर टेस्ट के बिना ब्रिटेन पहुंचता तो उसपर 5 हजार पाउंड का जुर्माना भी था।

भारत ने भी दिया कड़ा जवाब
ब्रिटेन को उसी की भाषा में भारत ने जवाब दिया। ब्रिटेन से भारत आने वाले नागरिकों को अब अनिवार्य रूप से 10 दिन क्वारंटीन रखने का फैसला किया। भारत की ओर से कहा गया है कि 4 अक्टूबर के बाद ब्रिटेन से भारत आने वाले यात्रियों की एयरपोर्ट पर RT-PCR जांच करानी होगी। साथ ही 10 दिन के अनिवार्य रूप से क्वारंटीन रहना होगा।

हमारे पास भी उसी तरह बर्ताव करने का अधिकार
कुछ दिन पहले ही स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा था कि 4 अक्टूबर से ब्रिटेन में भारतीय यात्रियों को लेकर बनाए गए नियम भेदभावपूर्ण हैं। दोनों ओर से बातचीत जारी है और हमें विश्वास है जल्द समाधान निकाला जाएगा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि हमारे पास भी उसी तरह का बर्ताव करने का अधिकार है। समाधान की बात कही जा रही थी साथ ही यह भी कहा गया था कि भारत के पास भी वही विकल्प।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yaspal

Recommended News

Related News