सीमा पर भारतीय जवान नापाक पाक के छुडा रहे छक्के , पाक पोस्टों पर दाग रहे हैं मोर्टार

punjabkesari.in Wednesday, Nov 23, 2016 - 12:48 PM (IST)

जम्मू: पाकिस्तान सीमा पर लगातार गोलीबारी कर रहा है। जहां वो एक तरफ रिहायशी इलाकों को निशाना बना रहा है वहीं वो शहीदों के शवों के साथ बर्बरता बरत रहा है। अपने जवानों पर हमले के बाद भारतीय जवानों ने प्रतिशोध का जो संकल्प लिया था उसे वो आज पूरा कर रहे हैं। उत्तरी कमान के ब्रिगेडियर एस गोत्रा ने बताया कि कश्मीर के माछिल सेक्टर में कुल हुए हमले के बदले सेना ने आज नियंत्रण रेखा पर जवाबी कार्रवाई की है। डिफेंस पीआरओ मनीष मेहता ने भी इस बात की जानकारी दी है।

उन्होंने बताया कि भारतीय सेना पाकिस्तानी रेंजर्स को मुंंहतोड़ जवाब दे रही है। पाकिस्तानी सेना पुंछ की भिंबर गली, कृष्णा घाटी, नौशहरा सेक्टर में गोलीबारी कर मोर्टार भी दाग रही है। बताया जा रहा है कि 2003 के बाद ऐसा पहली बार हुआ है जब भारतीय सेना ने पाक पोस्टों पर इतनी घातक गोलीबारी की हो। अपने शहीद जवानों के साथ बर्बरता के बाद भारतीय जवान प्रतिशोध लेने को आतुर हैं। और वे प्रतिशोध ले भी रहे हैं।

जानकारी के अनुसार भारतीय जवान पाकिस्तान की उन पोस्टों को निशाना बना रहे हैं यहां से आतंकवादियों को घुसपैंठ करवाने में मद्द की जाती है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News