कनाडा में गोमांस पकाने पर बवालः भारतीय मकान मालकिन को विरोध करना पड़ा भारी, किरायेदार ने करवाया गिरफ्तार(Video)
punjabkesari.in Saturday, Sep 12, 2026 - 07:02 PM (IST)
Toronto: कनाडा में भारतीय मूल की मकान मालकिन और उसके किरायेदार के बीच गोमांस पकाने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। किरायेदार ने आरोप लगाया कि मकान मालकिन ने उसकी अनुमति के बिना घर में प्रवेश किया, बारबेक्यू से खाना हटाया और उसे डराने-धमकाने की कोशिश की। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया। किरायेदार के मुताबिक, वह अपने दोस्त के साथ घर के बगीचे में बारबेक्यू पर खाना बना रहा था। इसी दौरान मकान मालकिन राज तिवाना वहां पहुंचीं और खाना बनाने से रोकने लगीं। दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। किरायेदार के दोस्त ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया।
🇨🇦 Canada
— Naveed Khan (@i_Naveediqbal) September 12, 2026
A dispute between neighbours reportedly escalated after a woman objected to her neighbour grilling beef, leading to an argument and a police call.
The incident highlights the importance of respecting different cultural practices and understanding that laws in a…
वीडियो में दोनों के बीच तीखी बहस होती दिखाई दे रही है और किरायेदार महिला से वहां से जाने के लिए कहता सुनाई देता है। एक अन्य वीडियो में राज तिवाना बारबेक्यू पर रखा खाना हटाती नजर आती हैं। किरायेदार ने इसका विरोध करते हुए आरोप लगाया कि वह उसे डराने की कोशिश कर रही थीं। वीडियो में महिला कथित तौर पर कहती सुनाई देती हैं कि वह अपनी संपत्ति पर इस तरह खाना बनाने की अनुमति नहीं दे सकतीं और पुलिस बुलाने की बात करती हैं। विवाद के बाद किरायेदार ने Tiwana Farm Survivor नाम के इंस्टाग्राम खाते से घटना से जुड़े कई वीडियो साझा किए।
An Indian based woman living in Canada who also owns a big property their, got arrested for allegedly assaulting her room renter. pic.twitter.com/BYzWnhxTKw
— Gagan Choudhary (@trigguuuu) September 11, 2026
उसका दावा है कि बारबेक्यू को लेकर हुआ विवाद अकेली घटना नहीं थी। एक अन्य वीडियो में महिला को किरायेदार के घर के अंदर जाते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में दोनों के बीच धक्का-मुक्की जैसी स्थिति भी नजर आती है और किरायेदार लगातार महिला से घर से बाहर जाने को कहता है। किरायेदार ने यह भी आरोप लगाया कि उसकी गैरमौजूदगी में मकान मालकिन घर में घुसीं और बाद में ताले बदल दिए। विवाद बढ़ने के बाद पुलिस राज तिवाना के घर पहुंची और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। वीडियो में पुलिसकर्मी उन्हें हथकड़ी लगाकर अपने साथ ले जाते दिखाई देते हैं।
