भारत सरकार ने Meta के पब्लिक पॉलिसी हेड को जारी किया समन

punjabkesari.in Tuesday, Aug 04, 2026 - 05:25 PM (IST)

नेशनल डेस्क: बीते दिनों पीएम मोदी का वीडियो रिमूव किए जाने और बाद में इसे बहाल करने का मामला सामने आया था। इस संबंध में खबर सामने आई है कि  मेटा के  पब्लिक पॉलिसी हेड जोएल कपलान को समन जारी कर कल कोर्ट में पेश होने के लिए कहा है।
ये भी पढ़ें- 19,324 वोटों की सुनामी के टूट गया BJP का मजबूत गढ़, जानिए  प्रशांत किशोर की जीत के पीछे के कारण

सूत्रों के मुताबिक, सरकार यह समझना चाहती है कि मेटा का एल्गोरिदम कैसे काम करता है और क्यों कुछ कंटेंट को उसके प्लेटफॉर्म पर ज़्यादा विज़िबिलिटी मिलती है।  अधिकारियों के उन कई शिकायतों पर चिंता जताने की उम्मीद है जिनमें आरोप लगाया गया है कि कुछ पोस्ट - जिनमें सरकार की आलोचना करने वाले पोस्ट भी शामिल हैं को ज़रूरत से ज़्यादा ट्रैक्शन (ध्यान/रिस्पॉन्स) मिलता है।

ये भी पढ़ें- CJP नहीं बनेगी राजनीतिक पार्टी,  केवल संगठन के विस्तार पर चर्चा होगी: अभिजीत दिपके

अधिकारियों ने कहा कि सरकार मेटा से उस टेक्निकल गड़बड़ी के बारे में लिखित जानकारी चाहती है जिसका ज़िक्र कंपनी ने किया था। इसके साथ ही पीएम मोदी के हटाए गए पोस्ट के मामले में भी लिखित में माफी मांगी जा सकती है।   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News