नीरज चोपड़ा के गोल्ड जीतने पर भारतीय सेना प्रमुख ने दी बधाई, कहा- पूरी सेना को उनकी उपलब्धि पर गर्व

punjabkesari.in Saturday, Aug 07, 2021 - 09:26 PM (IST)

नई दिल्लीः भारतीय सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे ने सूबेदार नीरज चोपड़ा को टोक्यो ओलंपिक में 87.58 मीटर के थ्रो के साथ ओलंपिक में भाला फेंक में देश का पहला स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी। उन्होंने कहा, "पूरी सेना को उनकी उपलब्धि पर गर्व है।" 

बता दें भारतीय जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक के जैवलिन थ्रो फाइनल में इतिहास रच दिया है। उन्होंने टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल हासिल किया है। नीरज ने 87.58 की सर्वश्रेष्ठ दूरी तय करते हुए गोल्ड पर कब्जा किया। क्वालिफिकेशन राउंड में भी नीरज अपने ग्रुप में टॉप पर रहे थे। बता दें कि 2008 बीजिंग ओलंपिक के बाद ये भारत का पहला गोल्ड मेडल है। 

नीरज ने रचा इतिहास
जैवलिन थ्रो के फाइनल में नीरज चोपड़ा शुरुआत से ही सबसे आगे रहे। उन्होंने अपनी पहली ही कोशिश में 87.03 मीटर की दूरी तय की है। वहीं दूसरी बार में उन्होंने 87.58 की दूरी तय करी। इसी के साथ उन्होंने अपने क्वालिफिकेशन रिकॉर्ड से भी ज्यादा दूर भाला फेंका है। जैवलिन थ्रो में ये भारत का अब तक का सबसे पहला मेडल है। इतना ही नहीं एथलेटिक्स में भी ये भारत का पहला ही मेडल है।

13 साल बाद मिला गोल्ड
ओलंपिक खेलों में ये भारत का 13 साल बाद पहला गोल्ड मेडल है। नीरज चोपड़ा से पहले बीजिंग ओलंपिक में शूटिंग में अभिनव बिंद्रा ने गोल्ड मेडल जीता था। ये ओलंपिक में भारत का कुल दूसरा व्यक्तिगत गोल्ड है। इससे पहले भारत ने हॉकी में 8 गोल्ड मेडल जीते हैं।  

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Recommended News

Related News