वर्ल्ड मोस्ट पावरफुल पासपोर्ट की सूची में फिसल 84वें स्थान पर पहुंचा भारत, टॉप पर यह देश

punjabkesari.in Friday, Jan 10, 2020 - 09:30 AM (IST)

नई दिल्ली: साल 2020 में दुनिया के सबसे पावरफुल पासपोर्ट की सूची में 82 के मुकाबले भारतीय पासपोर्ट 2 स्थान खिसककर 84वें स्थान पर पहुंच गया है, इसके साथ मॉरिटेनिया और तजाकिस्तान भी 84वें पायदान पर हैं। भारतीय पासपोर्टधारक को दुनिया के 58 देशों में बिना वीजा के एंट्री मिल सकती है। एक नई रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है।

PunjabKesari

दुनिया के मोस्ट पावरफुल पासपोर्ट

पायदान  देश वीजा फ्री एंट्री वाले देश
1    जापान  191
2     सिंगापुर 190
3    जर्मनी, दक्षिण कोरिया 189
4       फिनलैंड, इटली 188
5      डेनमार्क, लक्जमबर्ग, स्पेन 187

मोस्ट पावरफुल पासपोर्ट की सूची में जापान पहले स्थान पर, जबकि अफगानिस्तान सबसे फिसड्डी व पाक फिसड्डी पासपोर्ट की सूची में चौथे स्थान पर है। भारत के मुकाबले चीन का पासपोर्ट ज्यादा पावरफुल है और यह 71वें पायदान पर है। इंटरनैशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के आंकड़ों के मुताबिक, हेनले एंड पार्टनर्स ने पासपोर्ट इंडैक्स जारी किया है, जिसमें देशों की रैंकिंग इस आधार पर की गई है कि पासपोर्ट धारक को बिना वीजा के कितने देशों में एंट्री मिल सकती है।

PunjabKesari

58 देशों में वीजा फ्री यात्रा कर सकते हैं भारतीय
भारतीय पासपोर्टधारक भूटान, कंबोडिया, इंडोनेशिया, मकाऊ, मालदीव, म्यांमार, नेपाल, श्रीलंका, थाईलैंड, केन्या, मॉरिशस, सेशेल्स, जिम्बाब्वे, यूगांडा, ईरान तथा कतर सहित 58 देशों में बिना वीजा के यात्रा कर सकते हैं। हालांकि, कुछ देशों में वीजा-ऑन-अराइवल की जरूरत पड़ सकती है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Seema Sharma

Recommended News

Related News