यूक्रेन पर भारत का रुख सिद्धांतों और हितों के आधार पर : विदेश सचिव

punjabkesari.in Wednesday, May 04, 2022 - 03:49 PM (IST)

 बर्लिन: भारत के विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यूरोप यात्रा के पहले चरण के समापन पर एक प्रेस वार्ता  करते हुए, भारत के विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने कहा कि यूक्रेन में चल रहे युद्ध पर भारत की स्थिति "हमारे सिद्धांतों और हितों  पर आधारित है। विदेश सचिव ने एक प्रश्न के उत्तर में  कहा कि इस यूक्रेन जंग को लेकर भारत  ने संघर्ष की शुरुआत से ही शत्रुता के तत्काल और शीघ्र समाप्ति और समाधान पथ के बारे में बात की है।  

 

विदेश सचिव ने कहा, "सिद्धांतों का सवाल, मूल्यों का सवाल, हितों का सवाल... मुझे लगता है कि यह अंततः सिद्धांतों और हितों के संतुलन का सवाल है और  हमारी स्थिति हमारे सिद्धांतों के साथ-साथ हमारे हितों का भी ख्याल रखती है।" विदेश सचिव ने रूस से तेल आयात पर सवाल के जवाब  में   कहा, "तेल प्रतिबंध के संदर्भ में, यदि आप वास्तविक स्थिति को देखते हैं, तो मुझे लगता है कि रूस से भारत द्वारा तेल का आयात संभवत: रूस से बाकी दुनिया के आयात का एक छोटा सा अंश है। " 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News