इस महीने बड़ा सैन्य अभ्यास करेंगे भारत-रूस

punjabkesari.in Monday, Aug 14, 2017 - 02:11 AM (IST)

नई दिल्ली: क्षेत्र के बदलते सुरक्षा हालात की पृष्ठभूमि में पुराने रक्षा सहयोगी भारत और रूस इस वर्ष अक्तूबर में बड़ा सैन्य अभ्यास करेंगे जिसमें पहली बार दोनों देशों की थलसेना, नौसेना और वायुसेना शामिल होगी। सैन्य सूत्रों ने बताया कि रूस में 19 से 29 अक्तूबर तक होने वाले सैन्य अभ्यास ‘इन्द्र’ का मुख्य लक्ष्य दोनों देशों की सेनाओं की तीनों शाखाओं के बीच समन्वय हासिल करना है। 

उन्होंने कहा कि भारत पहली बार सेना की तीनों शाखाओं के संयुक्त अभ्यास में किसी अन्य देश के साथ भाग ले रहा है, जिसमें थलसेना, नौसेना और वायुसेना इतने बड़े पैमाने पर हिस्सा लेंगे। सूत्रों ने बताया कि इस बड़े सैन्य अभ्यास में 350 सैनिक हिस्सा लेंगे और मेजर जनरल रैंक के अधिकारी के नेतृत्व में एक सैन्य टुकड़ी वहां जाएगी। नौसेना और वायुसेना की टुकडिय़ां भी बड़ी होंगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News