भारत दुष्कर्म के मामले में निचले चार देशों में: मेनका

punjabkesari.in Tuesday, Nov 22, 2016 - 01:16 AM (IST)

नई दिल्ली: महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने कहा है कि दुष्कर्म के मामलों में भारत निचले चार देशों में है और मीडिया में एेसी खबरों में बढ़ोतरी हमारी एेसे मामले में ‘‘कतई नहीं बर्दाश्त करने’’ की नीति का संकेत है। 

महिला पत्रकारों की बैठक को संबोधित करते हुए मेनका ने कहा,‘‘मैं दो साल पहले स्वीडन गयी थी और निर्भया मामले के कारण हर दिन खबर आती थी। किसी ने मुझसे कहा कि कोई भी भारत नहीं जाना चाहता।’ उन्होंने कहा,‘‘मैंने एेसे देशों की सूची पर नजर डाली। दुनिया में हम बलात्कार के मामले में निचले चार देशों में हैं। स्वीडन नंबर एक पर है। मैंने कहा कि आपके देश में अखबारों में खबरें नहीं आती जबकि हमारी कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति है और हमारे अखबार हर दिन इसके बारे में लिखेंगे।’’ असल में, ड्रग्स और अपराध पर संयुक्त राष्ट्र कार्यालय द्वारा जमा किये गए आंकडों के मुताबिक स्वीडन में सबसे ज्यादा यौन अपराध के मामले होते हैं।

100,000 निवासियों पर करीब 63 मामले
 यह किसी भी यूरोपीय देश के लिए सर्वोच्च है। यह भारत की संख्या के मुकाबले 30 गुणा ज्यादा है, जहां प्रति 100,000 लोगों पर 1.8 अपराध दर्ज होते हैं। विधि विशेषज्ञों की दलील है कि अपराध के समूचे देशों में आंकडों की तुलना करना समस्याओं का बोझ बढ़ा सकता है। उन्होंने कहा,‘‘मैं गौर करना चाहूंगी कि क्या स्वीडन में भी दुष्कर्म की वही परिभाषा है जो भारत में है। हो सकता है कि वहां एेसे मामलों की रिपोर्ट करने की संख्या कहीं ज्यादा हो।’’ 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News