भारत-पाक युद्ध का दोनों देशों को ऐसे भरना पड़ेगा खमियाजा

punjabkesari.in Thursday, Sep 29, 2016 - 04:53 PM (IST)

नई दिल्लीः आतंकियों द्वारा जम्मू-कश्मीर के उडी सेक्टर में सेना के मुख्यालय पर किए गए हमले में भारत के 18 सैनिक शहीद हो गए थे।इस आंतकी हमले का सैन्य बलों ने मुंह तोड़ जबाब नियंत्रण रेखा (एल.ओ.सी.) पर मौजूद आतंकी गुटों के ठिकानों पर सर्जिकल हमला करके दिया है।इसी कारण दोनों देशों में युद्ध के कयास लगाए जा रहे हैं। इन सबसे पहले दोनों देशों की सैन्य ताकत का मूल्याकंन जरूरी है। 
 वायुसेना
भारतीय वायुसेना विश्व की चौथी सबसे बड़ी वायुसेना है। भारतीय वायुसेना के पास 1 लाख 27 हजार वायुसैनिक हैं। पाकिस्तान वायुसेना की सैनिक क्षमता महज 45000 है। भारत के पास 1500 एयरक्राफ्ट्स है जबकि पाक के पास केवल 530 एयरक्राफ्ट्स,रूस और फ्रांस निर्मित मिग-29,146 सुखोई सु -30, MKI लड़ाकू विमानों कोमिलाकर 761 विमान और 600 हवाई जहाज हैं। इसके अलावा भारतीय वायुसेना की जंगी बेड़े में जगुआर, मिराज,और मिग-27 बाईसन फाइटर एयरक्राफ्ट शामिल हैं।  
 नौसेना
पाक के पास 11 युद्धक और विध्वंशक पोत, 8 पनडुब्बी, 8 तेजी से हमला करने वाले क्राफ्ट्स, 3 माइन  हन्टर्स, 8 जहाज, 12 होवर क्राफ्ट्स, 17 गश्ती नावें हैं। भारतीय नौसेना, पाक नौसेना से 3 गुणा बड़ी है । भारत के पास 2 एयरक्राफ्ट् कैरियर, 16 जल-थल में चलने वाले युद्धक पोत, 31 गश्ती पोत, 2 परमाणु हमला करने वाली पनडुब्बी, 15 गाइडेड मिसाइल युद्धक पोत, 14 डीजल इलेक्ट्रिक पनडुब्बी और 18 सहायक जहाजों का बेडा है।
थल सेना 
भारत पिछले 4 युद्धों में पाकिस्तान को हरा चुका है। दोनों देशों के बीच में सबसे बड़ा अंतर रक्षा बजट का है। भारत का रक्षा बजट प्रतिवर्ष 2500 अरब रुपए है। वहीं पाक का बजट केवल 780 अरब रुपए है। भारत की  13.25 लाख सेना की तुलना में पाक के पास भारत की लगभग आधी 6.17 लाख  सेना है। भारत के पास टेंकों की संख्या 6464 है जबकि पाक के पास केवल 2924 टेंक हैं।भारत के पास मौजूद परमाणु हथियारों की कुल संख्या 100 से 110 के बीच है जबकि पाक के पास भारत से अधिक 120-130 तक परमाणु हथियार हैं। 
भारत-पाक युद्ध का यह निकलेगा नतीजा
1. दशकों लग जाएंगे संभलने में
यदि भारत अपनी पूरी ताकत के साथ इस युद्ध में भाग लेता है तो पाक 2 हफ्ते के अन्दर घुटने टेक देगा । इस युद्ध के पश्चात सरकार को फिर से आर्थिक, सामाजिक ढांचा खड़ा करने में दशकों लग जाएंगे। 
2. मानवजाति के अस्तित्व पर खड़ा हो जाएगा सकंट 
अगर भारत-पाकिस्तान के बीच परमाणु युद्ध होता है तो 1.5 करोड़ लोग तत्काल अपनी जान गंवा देंगे, लगभग 70 लाख तक घायल हो सकते हैं |इस प्रकार यह कहा जा सकता है कि भारत-पाक में परमाणु युद्ध हुआ तो मानवजाति के अस्तित्व पर ही संकट खड़ा हो जाएगा।
3.परमाणु युद्ध के निकलेंगे भयानक परिणाम
यदि परमाणु बम का इस्तेमाल होता है तो इसके परिमाण बहुत ही भयानक होंगे। परमाणु विस्फोट से निकलने वाले कार्बन से बना बादल थोड़े ही समय में आघात क्षेत्र अत्यंत बड़े क्षेत्र में फैल सूर्यकिरणों को पृथ्वी पर आने से रोकेगा। इस काले-घने बादल से होने वाली अम्ल वर्षा से लाखों लोग मारे जाएंगे।  











सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News