अमरीका का खुलासाः चीन के लिए परमाणु हथियार बना रहा भारत !

punjabkesari.in Thursday, Jul 13, 2017 - 12:15 PM (IST)

वॉशिंगटनः अमरीका के दो वरिष्ठ परमाणु विशेषज्ञों की मानें तो भारत चीन को ध्यान में रखते हुए अपने परमाणु हथियारों और देश की परमाणु रणनीति का लगातार आधुनिकीकरण कर रहा है। पहले भारत का ध्यान पाकिस्तान पर केन्द्रित था लेकिन अब ऐसा लगता है कि नई दिल्ली का जोर इस कम्युनिस्ट देश की ओर ज्यादा है।

ऑनलाइन मैगजीन 'आफटर मिडनाइट' के जुलाई-अगस्त एडिशन में छपे लेख में यह भी दावा किया गया है कि भारत अब एक ऐसी मिसाइल बना रहा है जोकि दक्षिण भारत के अपने बेस से पूरे चीन को निशाना बना सकती है।  

'इंडियन न्यूक्लियर फोर्स 2017' शीर्षक वाले अपने लेख में हेंस एम क्रिस्टिनसन और रॉबर्ट एस नॉरिस ने लिखा है, 'अनुमान के मुताबिक भारत के पास 150 से 200 न्यूक्लियर वॉरहेड बनाने के लिए पर्याप्त मात्रा में प्लूटोनियम है लेकिन संभवत: उसने 120 से 130 वॉरहेड का ही निर्माण किया है। दोनों विशेषज्ञों ने दावा किया है कि परंपरागत रूप से पाकिस्तान पर आधारित भारत की परमाणु रणनीति में अब चीन पर ज्यादा जोर दिया जाने लगा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News